कर्नाटक में कॉन्ग्रेस के 2 MLA भिड़े, सिर पर मारी बोतल

कॉन्ग्रेसी विधायकों के बीच हाथापाई (प्रतीकात्मक चित्र)

कॉन्ग्रेस के अंदरुनी खेमें से खटपट की ख़बरें आए दिन उजागर होती रहती हैं। इससे पार्टी की बिगड़ती छवि तो दिखती ही है, साथ में पार्टी के अंदर फैला गहरा असंतोष भी जगज़ाहिर होता है। कर्नाटक में कॉन्ग्रेस के दो विधायक किसी बात को लेकर आपस में न सिर्फ़ भिड़ गए बल्कि बात हाथापाई की नौबत तक आ गई।

बेंगलुरू के जिस होटल में कॉन्ग्रेसी विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश ठहरे हुए थे, वहीं यह झड़प हुई। किसी बात को लेकर दोनों में आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि जेएन गणेश ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल से वार कर दिया। घायल स्थिति में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कर्नाटक के डिप्टी सीएम जी परमेश्वर ने कहा कि दोनों विधायकों के बीच हुई लड़ाई की जानकारी उन्हें मीडिया के ज़रिए मिली है। आपसी विवाद के बारे में उन्हें पार्टी से अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। जैसे ही कोई जानकारी मिलेगी, वो साझा करेंगे।

https://twitter.com/ANI/status/1086891173392928768?ref_src=twsrc%5Etfw

बीजेपी ने इस हाथापाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कॉन्ग्रेस के भीतरी खेमे में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। इसके लिए किसी और प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। रिजॉर्ट में हुई आपसी भिड़ंत के चलते एक कॉन्ग्रेसी विधायक अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा बीजेपी ने घायल विधायक आनंद सिंह के जल्दी ठीक होने की कामना भी की।

https://twitter.com/BJP4Karnataka/status/1086868997579177984?ref_src=twsrc%5Etfw

बीजेपी ने कहा कि यह बड़े दुर्भाग्य की बात है कि केरल प्रदेश कॉन्ग्रेस कमेटी (KPCC) के प्रमुख भी इस लड़ाई को रोकने में असमर्थ थे। दिनेश गुंडू राव (Dinesh Gundu Rao) अब बीजेपी पर दोष नहीं मढ़ सकते, क्योंकि रिजॉर्ट में जो हुआ वो किसी की नज़र से दूर नहीं है।

https://twitter.com/BJP4Karnataka/status/1086876604461125632?ref_src=twsrc%5Etfw
ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया