ब्रिटिश गृह मंत्री ने दी भगोड़े बिजनेसमैन नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी: सीबीआई ने दी जानकारी

नीरव मोदी (फोटो : डीएनए)

यूनाइटेड किंगडम (यूके) के गृह मंत्री ने भगोड़े भारतीय बिजनेसमैन नीरव मोदी के भारत में प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को सीबीआई ने इसकी जानकारी दी। नीरव मोदी 14,000 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में धोखाधड़ी और मनी लॉन्डरिंग का आरोपित है।

https://twitter.com/ANI/status/1383028968249389061?ref_src=twsrc%5Etfw

यूके की अदालत ने फरवरी 2021 में यह स्वीकार किया था कि नीरव मोदी के खिलाफ मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज किया गया है। यूके की वेस्टमिन्स्टर कोर्ट ने यह भी माना कि हीरों के व्यापारी ने सबूतों को खत्म करने और गवाहों को डराने का कार्य किया है। कोर्ट ने ऑर्डर दिया कि नीरव मोदी को ट्रायल के लिए भारत प्रत्यर्पित किया जाए।  

नीरव मोदी है दो बिलियन डॉलर के घोटाले का मुख्य आरोपित :

नीरव मोदी को दो प्रमुख मामलों में आरोपित बनाया गया है। पहला मामला है दो बिलियन डॉलर के पीएनबी घोटाले का जिसमें सीबीआई के द्वारा केस दर्ज किया गया है और दूसरा मामला है मनी लॉन्डरिंग का जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा नीरव मोदी पर सबूतों के साथ खिलवाड़ करने और गवाहों को डराने-धमकाने का भी आरोप है।

नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चौकसी द्वारा किए गए पीएनबी घोटाले के सामने आने के पहले ही नीरव मोदी देश छोड़कर भाग गया था।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया