लेबनान की राजधानी बेरूत में जोरदार धमाका: 100 से ज्यादा लोगों की मौत, 4000 लोग घायल, 2 लाख से ज्यादा लोग बेघर

बेरूत में जोरदार धमाका (साभार :दैनिक भास्कर )

लेबनान की राजधानी बेरूत में कल (4 अगस्त,2020) अचानक एक जोरदार धमाका हुआ। लोग कुछ समझते इससे पहले 15 मिनट के अंदर इस धमाके ने जबरदस्त भयानक रूप ले लिया। यह जोरदार धमाका किसी भूकंप से कम नहीं था। धमाके में कम से कम 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। वहीं, कुल करीब 4000 लोगों के घायल होने की भी खबर है। हालाँकि, धमाके की भयावहता देखकर लगता है कि मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

https://twitter.com/Jtruzmah/status/1290676668617564160?ref_src=twsrc%5Etfw

लेबनान के राष्ट्रपति ने बेरूत में दो हफ्ते के लिए इमरजेंसी लगा दिया है। राष्ट्रपति ने बुधवार को कैबिनेट की आपात बैठक भी बुलाई है। लेबनान के प्रधानमंत्री हसन दियाब ने बताया है कि यह विस्फोट बंदरगाह पर 2700 टन अमोनियम नाइट्रेट से हुआ है।

https://twitter.com/ANI/status/1290774797211725824?ref_src=twsrc%5Etfw

बेरूत के शहर के गवर्नर मारवान अबाउद ने कहा कि 200,000 से 250,000 लोगों ने अपने घर खो दिए हैं और यहाँ की ऑथोरिटी उन्हें भोजन, पानी और आश्रय प्रदान करने का काम कर रही हैं। उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इस धमाके में बेरूत फायर ब्रिगेड के 10 सदस्यों की भी मौत हुई है। इसके अलावा 3 से 5 बिलियन डॉलर से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

बता दें, धमाका इतना तेज था कि आस-पास सब तरफ आग लग गई, कारें पलट गईं और लोगों के घरों में खिड़की-दरवाजों के शीशे टूट गए। लेबनान की न्यूज एजेंसी एनएनए और सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि यह विस्फोट शहर के बंदरगाह क्षेत्र में हुआ। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक मीडिया सूत्र ने कहा कि इस क्षेत्र में केमिकल रखे गए थे। सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा साझा वीडियो फुटेज में बंदरगाह से धुआं निकलता दिख रहा, जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ।

https://twitter.com/ANI/status/1290677489946116096?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं लेबनान के कस्टम विभाग ने घटना के लिए सीधे तौर पर पोर्ट चीफ को जिम्मेदार ठहराया। कस्टम हेड बादरी दहेर ने कहा- मेरा डिपार्टमेंट अमोनियम नाइट्रेट रखने के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। धमाका इससे ही हुआ। इस घटना के लिए पोर्ट चीफ हसन कोरेटेम जिम्मेदार हैं। इस बारे में पोर्ट चीफ ने अब तक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

https://twitter.com/ZeinakhodrAljaz/status/1290776553404735490?ref_src=twsrc%5Etfw

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरूत में हुए धमाके पर दुख जताया। बुधवार सुबह एक ट्वीट में मोदी ने कहा- बेरूत में हुए धमाके की खबर सुनकर दुखी हूँ। कई लोगों ने जान गँवाई और प्रॉपर्टी का भी नुकसान हुआ। ब्लास्ट में मारे गए और घायल हुए लोगों के प्रति हमारी सम्वेदनाएँ हैं।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1290845138554458118?ref_src=twsrc%5Etfw

बेरूत में धमाके के बाद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। वहीं, भारतीय एंबेसी ने बेरूत में फँसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। बेरूत में हुए धमाकों को लेकर भारतीय दूतावास की तरफ से कहा गया है कि सभी संयम बनाए रखें। साथ ही अगर किसी भी भारतीय को मदद की जरूरत हो तो वो दूतावास के हेल्पलाइन नंबर 01741270, 01735922, 01738478 पर संपर्क कर सकते हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1290701532682317824?ref_src=twsrc%5Etfw
ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया