लोकसभा चुनाव ख़त्म होने के साथ ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आने लगे हैं और विभिन्न एग्जिट पोल्स में भाजपा और कॉन्ग्रेस गठबंधनों को कितनी सीटें मिल रही हैं, इसकी पल-पल की जानकारी आपको यहाँ मिलेगी। जितने भी न्यूज़ चैनलों और सर्वे एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से एग्जिट पॉल्स की जानकारियाँ जैसे-जैसे बाहर आती जाएँगी, हम आपको बताते जाएँगे। इसीलिए पल-पल के अपडेट के लिए यहाँ जुड़े रहें।
https://twitter.com/aajtak/status/1130105571841961984?ref_src=twsrc%5Etfwमध्य प्रदेश में बीजेपी को 26-28 सीटें और कॉन्ग्रेस को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ में बीजेपी 7-8, कॉन्ग्रेस 3-4 सीटें मिलने का अनुमान है। राजस्थान में बीजेपी को 23-25 सीटें जबकि कॉन्ग्रेस को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
https://twitter.com/aajtak/status/1130106623651794945?ref_src=twsrc%5Etfwइसके आलावा पूरे देश में बीजेपी के पक्ष में पूर्ण बहुमत के रुझान आ रहे हैं। अभी तक के लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत दी गई है।