इजराइली एंबेसी के बाहर विस्फोट प्लांट करने वालों की वीडियो जारी, सूचना देने वाले को NIA देगी ₹10 लाख का इनाम

इजराइली एंबेसी के बाहर विस्फोट प्लांट करने वालों की तस्वीर

दिल्ली में बने इजरायली दूतावास के पास 29 जनवरी को हुए बम ब्लास्ट मामले में दो संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई है। NIA द्वारा शेयर की गई वीडियो में दो व्यक्ति दिख रहे हैं। ये लोग उसी तरफ जा रहे हैं जहाँ धमाका हुआ था।

58 सेकेंड की वीडियो में शुरू में देख सकते हैं कि एक संदिग्ध ने नीली और एक ने काली शर्ट पहनी है। बाद में दोनों काले रंग के कपड़ों में दिखते हैं। कहा जा रहा है कि दूतावास के बाहर विस्फोट इन्हीं दोनों ने बम प्लांट किया। अब एनआईए ने दोनों की सूचना देने वाले को 10 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।

https://twitter.com/ANI/status/1404786349941559301?ref_src=twsrc%5Etfw

NIA ने ट्वीट किया, “एनआईए इंडिया, नई दिल्ली में इजराइली दूतावास के पास विस्फोट से संबंधित एनआईए केस आरसी-02/2021/एनआईए/डीएलआई के संबंध में सीसीटीवी फुटेज में देखे गए दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने में मदद करने के लिए जानकारी तलाश रहा है।”

https://twitter.com/NIA_India/status/1404786613268336643?ref_src=twsrc%5Etfw

NIA ने ट्वीट किया, “इन व्यक्तियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जानकारी देने पर 10 लाख रुपए (प्रत्येक के लिए) की नकद राशि इनाम में दी जाएगी। अगर आप किसी को पहचानते हैं तो do.nia@gov.in, info.nia@gov.in या 011-24368800 और 9654447345 पर जानकारी दें।” NIA ने आरोपितों के वीडियो और फोटो के लिए गूगल ड्राइव का लिंक भी शेयर किया है।

https://twitter.com/NIA_India/status/1404786615122202626?ref_src=twsrc%5Etfw

गौरतलब है कि लुटियंस दिल्ली में 29 जनवरी, 2021 की शाम को इजरायल के दूतावास के बाहर हुए बम विस्फोट हुआ था। इसके बाद पूरी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया। खासकर एयरपोर्ट्स और सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पेवमेंट के निकट हाई-सिक्योरिटी जोन में हुए इस धमाके में आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे फूट गए थे। CISF (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने महत्वपूर्ण स्थलों पर सुरक्षा कड़ी कर दी थी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस धमाके में किसी के हताहत न होने की बात कही थी। साथ ही बताया था कि एजेंसियाँ इसके बारे में और कुछ पता लगा रही हैं। घटना के समय यहाँ से कुछ ही दूरी पर राजपथ पर स्थित एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी चल रही थी। एक गमले में डाले गए IED को सड़क पर रख दिया गया, जिसे धमाके का कारण माना गया था।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया