73वें गणतंत्र दिवस पर पूरी दुनिया ने देखी भारतीय सेना की ताकत और भारत की सांस्कृतिक झलक: Photos

राफेल लड़ाकू विमान में पहली महिला फाइटर पायलट, Flt लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह IAF की झाँकी का हिस्सा थीं

आज (26 जनवरी 2022) देश भर में 73वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। आज पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत देखी। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की खूबसूरत झांकियों ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान ‘बाज’ फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू का शानदार नजारा देखा गया। एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित सात एयरक्राफ्ट ‘एरोहेड’ फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरे।

गणतंत्र दिवस पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत देखी। (फोटो साभार: ट्विटर)
गणतंत्र दिवस पर सीआरपीएफ ने खूबसूरत झांकियाँ भी निकाली (फोटो साभार: ट्विटर)
BSF के जवानों ने बर्फबारी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया (फोटो साभार: ट्विटर)
हिमालय के पहरी ITBP के जवानों ने निकाली झांकियाँ (फोटो साभार: ट्विटर)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में फहराया तिरंगा (फोटो साभार: वीडियो का स्क्रीनशॉट)
गणतंत्र दिवस पर जवानों ने फहराया तिरंगा (फोटो साभार: ट्विटर)
राजपथ पर झांकियों में दिखी भारत की सांस्‍कृतिक झलक (फोटो साभार: ट्विटर)
गणतंत्र दिवस पर पूरी दुनिया ने देखा भारतीय संस्कृति का नजारा (फोटो साभार: ट्विटर)

गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा झंडा (फोटो साभार: ट्विटर)
गणतंत्र दिवस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ध्वजारोहण किया (फोटो साभार: ट्विटर)

बता दें कि आज 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर आजादी से लेकर अब तक वीरगति को प्राप्त हुए देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस दौरान वीरों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा। इसके साथ ही, उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास अंदाज में तिरंगे को सलामी (सैल्यूट) दी। उन्होंने जिस अंदाज में तिरंगे की सलामी की, वह नौसेना को समर्पित था। नौसेना में सलामी हमेशा दाहिने हाथ के पंजे को थोड़ा आगे की ओर झुकाकर दी जाती है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया