Sunday, May 28, 2023
Homeरिपोर्टराष्ट्रीय सुरक्षा73वें गणतंत्र दिवस पर पूरी दुनिया ने देखी भारतीय सेना की ताकत और भारत...

73वें गणतंत्र दिवस पर पूरी दुनिया ने देखी भारतीय सेना की ताकत और भारत की सांस्कृतिक झलक: Photos

73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर आजादी से लेकर अब तक वीरगति को प्राप्त हुए देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस दौरान वीरों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा।

आज (26 जनवरी 2022) देश भर में 73वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर राजपथ पर भव्य परेड का आयोजन किया गया। आज पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत देखी। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की खूबसूरत झांकियों ने भी लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान ‘बाज’ फॉर्मेशन का कॉकपिट व्यू का शानदार नजारा देखा गया। एक राफेल, दो जगुआर, दो मिग-29 यूपीजी, दो सुखोई-30 एमआई विमान सहित सात एयरक्राफ्ट ‘एरोहेड’ फॉर्मेशन में 300 मीटर एओएल पर उड़ान भरे।

गणतंत्र दिवस पूरी दुनिया ने भारतीय सेना की ताकत देखी। (फोटो साभार: ट्विटर)
गणतंत्र दिवस पर सीआरपीएफ ने खूबसूरत झांकियाँ भी निकाली (फोटो साभार: ट्विटर)
BSF के जवानों ने बर्फबारी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया (फोटो साभार: ट्विटर)
हिमालय के पहरी ITBP के जवानों ने निकाली झांकियाँ (फोटो साभार: ट्विटर)
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में फहराया तिरंगा (फोटो साभार: वीडियो का स्क्रीनशॉट)
गणतंत्र दिवस पर जवानों ने फहराया तिरंगा (फोटो साभार: ट्विटर)
राजपथ पर झांकियों में दिखी भारत की सांस्‍कृतिक झलक (फोटो साभार: ट्विटर)
गणतंत्र दिवस पर पूरी दुनिया ने देखा भारतीय संस्कृति का नजारा (फोटो साभार: ट्विटर)

गणतंत्र दिवस पर श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया गया तिरंगा झंडा (फोटो साभार: ट्विटर)
गणतंत्र दिवस पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया ध्वजारोहण किया (फोटो साभार: ट्विटर)

बता दें कि आज 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने दिल्ली के राजपथ पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर आजादी से लेकर अब तक वीरगति को प्राप्त हुए देश के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने इस दौरान वीरों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा। इसके साथ ही, उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर खास अंदाज में तिरंगे को सलामी (सैल्यूट) दी। उन्होंने जिस अंदाज में तिरंगे की सलामी की, वह नौसेना को समर्पित था। नौसेना में सलामी हमेशा दाहिने हाथ के पंजे को थोड़ा आगे की ओर झुकाकर दी जाती है।

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

कॉलेज में मुस्लिम दोस्तों के कारण अपना लिया इस्लाम, आतंकी से निकाह: हुदा की कहानी ‘The Kerala Story’ जैसी, अब कहती है – विज्ञान...

हुदा ने दावा किया कि पर्दा करने वाली उसकी मुस्लिम सहेलियों को देख कर उसके मन में ख्याल आया कि उनसे कोई छेड़खानी नहीं करता। फिर उसने इस्लामी मुबल्लिगों को सुनना शुरू किया।

बारिश ने किरकिरा कर दिया मजा, अब क्या होगा IPL फाइनल का? यहाँ जान लीजिए सारे नियम-कानून, गुजरात की हो सकती है बल्ले-बल्ले

अगर टॉस हो जाता है और रविवार (28 मई, 2023) को एक गेंद भी फेंक दिया जाता है तो सोमवार को मैच फिर वहीं से शुरू होगा जहाँ आज खत्म हुआ था।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -

हमसे जुड़ें

295,307FansLike
258,702FollowersFollow
415,000SubscribersSubscribe