बरेली: शौहर नईम ने उठाया लॉकडाउन का फायदा, मायके में फँसी बीवी तो कर लिया मौसेरी बहन से दूसरा निकाह

लॉक डाउन में फँसी बेगम, शौहर ने किया मौसेरी बहन से निकाह ( प्रतीकात्मक चित्र)

लॉकडाउन की वज़ह से आए दिन अजीबो गरीब खबरें सुनने को मिल रही है। इस बार मामला उत्तर प्रदेश के बरेली का है। जहाँ लॉकडाउन के चलते मायके में फँसी महिला के शौहर ने इसका अलग ही तरह से फायदा उठाते हुए अपनी मौसेरी बहन से दूसरा निकाह कर लिया।

बता दें कोहाड़ापीर की रहने वाली नसीम का निकाह नगरिया तालाब निवासी नईम मंसूरी के साथ 2013 को हुआ था। इनके तीन बच्चें भी हैं। मिली जानकारी के अनुसार 19 मार्च को युवती का पति उसे और 2 बच्चों को मायके छोड़ आया था। जिसके बाद 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगा और उसके तुरंत बाद ही लॉक डाउन की घोषणा कर दी गई।

आवाजाही बंद होने की वजह से युवती मायके में ही फँस गई। जिसका फायदा उठाते हुए नईम मंसूरी ने इसी बीच अपने मौसी की लड़की से निकाह कर लिया। हैरानी की बात यह हैं कि शौहर के दूसरे निकाह की जानकारी उसके 4 साल के बच्चें ने दी जिसे वह मायके अपने साथ नहीं ले गई थी।

https://twitter.com/News18UP/status/1261927230755745792?ref_src=twsrc%5Etfw

आनन फानन में महिला किसी तरह अपने ससुराल भाग कर आई और उसने देखा कि उसका शौहर और रिश्ते में बहन लगने वाली उसकी दूसरी बीवी दोनों साथ-साथ रह रहे थे। जिसको देख बौखलाई महिला ने इसका विरोध किया। जिसपर उसके शौहर नईम ने दोनों ही बीवियों को साथ रखने की बात कही। मगर नसीम इस बात के लिए तैयार नही हुई साथ ही शौहर नईम मंसूरी के खिलाफ़ क़ानूनी कार्यवाही की बात कही।

पीड़ित महिला ने अब समाजसेवी संस्था ‘मेरा हक फाउंडेशन’ की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है। फरहत नकवी केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन हैं। उन्होंने कहा, इस मामले पर वो पुलिस से शिकायत के साथ सख्त कार्यवाही की माँग करेंगी और पीड़िता को इंसाफ दिलाएँगी।

,

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया