झूठ पर झूठ: AAP की आतिशी मार्लेना हैरी पॉटर और नेटफ्लिक्स के चक्कर में देश को पागल क्यों बना रहीं

हैरी पॉटर फिल्म पर झूठ बोल गईं आतिशी

अंग्रेजी में एक कहावत है – Once a liar always a liar. जिसका सामान्य शब्दों में अर्थ होता है कि एक बार झूठ बोलने वाला आदमी कब आदतन झूठ बोलने लगता है, उसे पता ही नहीं चलता। झूठ बोलने और आम आदमी पार्टी का रिश्ता नया नहीं है। बात चाहे मोहल्ला क्लिनिक की सफलता का हो, या फिर दिल्ली की जनता से चुनाव जीतने के लिए किए गए किसी अन्य वादे का, आम आदमी पार्टी निरंतर जनता से झूठ कहती नजर आई है।

झूठ बोलने की इसी आदत का विस्तार अब आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी करना शुरू कर दिया है और यह काम कर रही हैं आम आदमी पार्टी विधायक आतिशी मार्लेना। आतिशी मार्लेना ने ट्विटर पर एक मनोहर कहानी शेयर करते हुए बताया कि किस तरह से उनकी भतीजी ने उनसे ‘नेटफ्लिक्स’ पर हैरी पॉटर फिल्म देखने की सिफारिश की और उन्हें आखिर में यह देखनी ही पड़ी।

https://twitter.com/AtishiAAP/status/1229813889417695232?ref_src=twsrc%5Etfw

AAP विधायक आतिशी मार्लेना ने ट्वीट के जरिए बताया कि वो कुछ और देखना चाहती थीं, लेकिन एक MLA होने के नाते उन्हें जनता (भतीजी) की बात सुननी पड़ी और आखिर में उन दोनों ने हैरी पॉटर फिल्म देखने का ही फैसला किया। यही नहीं, आम आदमी पार्टी के आधिकारिक अकाउंट ने आतिशी से उनका नेटफ्लिक्स पासवर्ड भी माँग लिया।

https://twitter.com/AamAadmiParty/status/1229822687935172608?ref_src=twsrc%5Etfw

लेकिन शायद आतिशी मार्लेना की होशियार भतीजी के साथ-साथ खुद उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं है कि नेटफ्लिक्स पर हैरी पॉटर फिल्म उपलब्ध ही नहीं है।

इसके बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने आतिशी मार्लेना को बताया कि वो हैरी पॉटर फिल्म नेटफ्लिक्स पर नहीं देख सकती क्योंकि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद ही नहीं है।

https://twitter.com/indiantweeter/status/1230005783699558401?ref_src=twsrc%5Etfw

एक ट्विटर यूजर ने आतिशी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी लीडर अपने फ़ॉलोअर्स को पैदाइशी बेवकूफ समझते हैं।

https://twitter.com/Blackdrug_/status/1230005225223749632?ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं, एक ट्विटर यूजर ने आम आदमी पार्टी के आधिकारिक अकाउंट पर भाँग पिए होने का भी आरोप लगाया और कहा कि नेटफ्लिक्स पर यह फिल्म मौजूद नहीं है। ज्ञात हो कि भाँग एक प्रकार का नशा है, जिसका सेवन कानूनन जुर्म भी है।

https://twitter.com/AmitKeMit/status/1229824054716092417?ref_src=twsrc%5Etfw

एक ट्विटर यूजर ने लिखा है कि मजाक करने के बहाने आतिशी मार्लेना ने एक मनगढ़ंत कहानी सामने रखी है।

https://twitter.com/KunalHasArrived/status/1229838954821640193?ref_src=twsrc%5Etfw

आतिशी का चुनावी कैंपेन संभालने वाले ने कहा: पैम्फलेट का लिंक भाजपा से नहीं, पुलिस कर रही जाँच

दिल्ली की लेडीज: फ्री में चलो, लेकिन तुम न मन से वोट करने लायक हो न सरकार चलाने के काबिल

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया