UP Election के लिए तैयार CM योगी, कंधे से कंधा मिला चल रहे PM मोदी

CM योगी के कंधे से कंधा मिला चल रहे PM मोदी (साभार: ट्विटर)

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। तस्वीरों में पीएम मोदी सीएम योगी के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें कुछ समझाते हुए नजर आ रहे हैं। सीएम योगी ने तस्वीरों के साथ कुछ पंक्तियाँ भी शेयर की हैं।

”हम निकल पड़े हैं प्रण करके
अपना तन-मन अर्पण करके
जिद है एक सूर्य उगाना है
अम्बर से ऊँचा जाना है
एक भारत नया बनाना है”

यह तस्वीरें और पंक्तियाँ इस ओर इशारा कर रही हैं कि यूपी चुनाव के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने कमर कस ली है और वह चुनावी मैदान से अन्य राजनीतिक दलों को खदेड़ने का मन बना चुके हैं।

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का पोस्ट यूजर्स को खासा पसंद आ रहा है। एक यूजर ने ट्विटर पर बेहद खूबसूरत अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंंने लिखा,

”दो कर्मयोगी, दो जनसेवक
अपनी सेवा से एक देश का मान बढ़ा रहा है
एक यूपी को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जा रहा है
एक तिरंगे को देश के कोने-कोने में लहरवा रहा है
एक भगवा का मान बढ़ा, देश को भगवामयी बना रहा है
एक देश की जनता का हमसाया है
एक प्रधानसेवक मोदी की छाया है”

अतुल शर्मा नाम के यूजर ने लिखा, ”मोदी जी के बाद योगी जी के टक्कर का नेता ढूंढ़े नहीं मिलेगा। हमें हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री जी पर गर्व है।”

एक और यूजर ने लिखा,
”अपने मन में एक लक्ष्य लिए
मंजिल अपनी प्रत्यक्ष लिए
हम तोड़ रहे हैं जंजीरें
हम बदल रहे हैं तस्वीरें
ये नव युग है, ये नव भारत है।”

सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह तस्वीर वायरल हो गई है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया