‘यहाँ ब्लैक में कच्ची कलियाँ मँगाई जा रही, $डी पहचानने के 330 नुस्खे…’: कॉमेडियन ने वेश्यावृत्ति को बताया ‘कूल’, बोलीं – यहाँ फ्रेशर्स चाहिए

स्टैंडअप कॉमेडियन विदुषी स्वरूप ने वेश्यावृत्ति को लेकर की संवेदनहीन टिप्पणियाँ

सोशल मीडिया के दौर में गंभीरता की आशा ना करें! इस बात को पूरी तरीके से ‘कूल’ कॉमेडियन विदुषी स्वरूप ने चरितार्थ किया है। कॉमेडियन विदुषी स्वरूप ‘वेश्यावृत्ति’ को कूल मानती हैं। वह इसे अन्य किसी भी नौकरी-धंधे से तुलना कर रही हैं।

कॉमेडियन विदुषी स्वरूप की एक क्लिप वायरल हो रही है, इसमें वह वेश्यावृत्ति जैसे गंभीर मुद्दे का मजाक उड़ाती दिखती हैं। वह वीडियो में कहती हैं, “मुझे ना वेश्यावृत्ति बड़ा कूल प्रोफेशन लगता है। मैं प्रूव करूँगी कैसे! वेश्यावृत्ति में एक्सपीरियंस (अनुभव) को लेकर कोई पक्षपात नहीं है।” इस वीडियो में वो शुरू में कहती हैं – “यहाँ बैठीं सभी वेश्याएँ चीयर करें। $डी पहचानने के 330 नुस्खे।”

आगे विदुषी छोटी बच्चियों के वेश्यावृत्ति में धकेले जाने को लेकर संवेदनहीनता से कहती हैं, “उनको फ्रेशर्स चाहिए, वो ब्लैक में कच्ची कलियाँ मँगवा रहे हैं। वेश्यावृत्ति अकेला ऐसा धंधा है जहाँ सीईओ से ज्यादा इंटर्न कमा रहे हैं।” यहाँ उन्होंने वेश्यावृत्ति में मानव तस्करी के जरिए धकेली जाने वाली बच्चियों को ‘ब्लैक में मँगाई जाने वाली कच्ची कलियाँ’ बता दिया है।

उनका कहना है कि वेश्यावृत्ति करने वालों को शेखों के साथ दुबई ट्रिप मिल रही हैं। हालाँकि, विदुषी का यह ‘कूल’ दावा सच्चाई से कोसों दूर है जहाँ हजारों बच्चियों और महिलाओं को जीविकोपार्जन के लिए देह बेचनी पड़ती है।

एक अन्य वीडियो में विदुषी इंजीनियरों के काम को वेश्यावृत्ति से भी खराब बताया है। विदुषी का कहना है कि वेश्यावृत्ति का धंधा गाली नहीं है लेकिन यदि कभी किसी धंधे को गाली देनी हो तो यह इंजीनियर होने चाहिए।

विदुषी की इस संवेदनहीनता को लेकर अब उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इन्स्टाग्राम पर गौतम नाम के एक यूजर ने लिखा, “इस देश में महिला कॉमेडियन आखिर फनी क्यों नहीं होती हैं?”

कुछ अन्य यूजर्स ने इंजीनियरिंग पर मजाक बनाने को लेकर अपना गुस्सा जताया और कहा कि विदुषी स्वरुप अपने खुद के धंधे का बचाव कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि कॉमेडी करना आपका हिडेन टैलेंट है, इसे छुपा कर ही रखें।

वेश्यावृत्ति को कूल बताने को लेकर एक यूजर हिमांशु सिंह ने इन्स्टाग्राम पर लिखा कि आप फिर इसे शुरू कर दें, कॉमेडी आपसे हो नहीं रही हैं।

ट्विटर पर एक यूजर ने विदुषी को मानसिक रूप से विक्षिप्त बता दिया।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया