डेमोक्रेटिक उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की भतीजी मीना हैरिस ने ट्विटर पर माँ दुर्गा की फोटोशॉप की हुई एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में उन्होंने कमला हैरिस को माँ दुर्गा के रूप में चित्रित किया। वहीं डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जोए बिडेन को एक शेर के रूप में दिखाया गया, जो माँ दुर्गा का ‘वाहन’ है।
इतना ही नहीं, तस्वीर में कमला हैरिस को ‘दुर्गा’ के रूप में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मारते हुए दिखाया गया। पोस्ट की गई फ़ोटो में ट्रम्प को दैत्य भैंस “महिषासुर” के रूप में चित्रित किया गया।
मीना हैरिस ने ट्वीट करते हुए लिखा, “मैं वास्तव में नि:शब्द हूँ, नवरात्रि का पहला दिन ज्योतिर्मय था।”
हालाँकि, राजनीतिक रोटियाँ सेकने के लिए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाता उनका यह ट्वीट नेटिज़न्स को पसंद नहीं आया। ट्विटर यूज़र्स ने उनकी जमकर आलोचना की।
https://twitter.com/reclusiveIndian/status/1317697938924032005?ref_src=twsrc%5Etfwट्वीट को लेकर लोगों ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने यह भी सवाल किया कि क्या हैरिस इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद के साथ भी इस तरह की कैरीकेचर तैयार करेंगी?
https://twitter.com/inrealisation/status/1317689078658211840?ref_src=twsrc%5Etfwबता दें कि हाल ही फ्रांस में पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखने के आरोप में एक मुस्लिम शख्स ने एक शिक्षक का गला रेत कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया था।
कुछ लोगों ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के पहले हिन्दू वोटरों को अपनी तरफ खींचने के लिए हिंदू प्रतीकों के इस्तेमाल की कोशिश करने वाले हथकंडो को लेकर भी उनकी जमकर आलोचना की। साथ ही चुनावी निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए ।
https://twitter.com/rangakidambee/status/1317704949006958592?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/AishwaryaMudgi1/status/1317699837115072512?ref_src=twsrc%5Etfwकुछ ने यह भी सवाल किया कि देवी दुर्गा की तुलना में कमला ने क्या काम किया है।
https://twitter.com/TheZeroGeass/status/1317707381413834752?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/TrulyMonica/status/1317706997354000386?ref_src=twsrc%5Etfwगौरतलब है कि हैरिस ने अपने एक ट्वीट में हिंदू अमेरिकियों को नवरात्रि की छुट्टी की शुभकामना दी थी। सोशल मीडिया पर यूज़र्स की नाराजगी को देखते हुए मीना हैरिस ने चुपचाप अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।