‘तेरी माँ रं*’: कैनी सेबेस्टियन की गालीबाजी पर फूटा गुस्सा, कॉमेडियन ने स्क्रीनशॉट को बताया फेक

कॉमेडियन कैनी सेबेस्टियन का दावा है कि गाली वाले स्क्रीनशॉट नकली हैं

तथाकथित स्टैंड-अप कॉमेडियन कैनी सेबेस्टियन (Kenny Sebastian) के खिलाफ शिकायतों पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने संज्ञान लिया है। महाराष्ट्र के DGP से इस मामले की तत्काल जॉंच की मॉंग करने के लिए कहने को आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा से अपील की गई है।

कैनी सेबेस्टियन पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप है। खासकर महिलाओं को लेकर। इससे जुड़े कुछ स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं।

https://twitter.com/NCWIndia/status/1281145991240925185?ref_src=twsrc%5Etfw

हाल ही में सोशल मीडिया यूजर्स ने माँग की थी कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भारतीय कॉमेडियन कैनी सेबेस्टियन के शो पर पुनर्विचार करना चाहिए। कैनी सेबेस्टियन ने कथित तौर पर अपने इंस्टाग्राम पेज पर लोगों को अश्लील गालियाँ दी हैं और उसके नाम से कुछ स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं।

https://twitter.com/moronhumor/status/1280901111298351105?ref_src=twsrc%5Etfw

इन स्क्रीनशॉट में कैनी सेबेस्टियन ने लोगों को उनकी माँ को सम्बोधित कर बेहद अपमानजनक गालियाँ दी हुई हैं और महिलाओं के लिए रं* जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है।

https://twitter.com/Being_Humor/status/1280928862835113984?ref_src=twsrc%5Etfw

हालाँकि, इन स्क्रीनशॉट के वायरल होने पर अपने बचाव में, सेबस्टियन ने ट्विटर पर दावा किया कि सोशल मीडिया पर घूम रहे ये स्क्रीनशॉट ’नकली’ हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके अकाउंट से पोस्ट की गई इन गालियों में ‘हेरफेर’ किया गया है, क्योंकि उन्होंने किसी ऐसे व्यक्ति के सोशल मीडिया अकाउंट की रिपोर्ट की थी, जिसको कैनी ने ‘अपने धर्म का दुरुपयोग करने वाला’ बताया था।

https://twitter.com/knowkenny/status/1280917027134177281?ref_src=twsrc%5Etfw

हालाँकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने अपने फोन की स्क्रीन के वीडियो रिकॉर्डिंग को यह दिखाने के लिए शेयर किया कि कैनी सेबेस्टियन के दावे के अनुसार इनमें हेरफेर या एडिटिंग नहीं की गई है, बल्कि ये सभी गालियाँ खुद उन्होंने अपने ही अकाउंट से दी हैं।

https://twitter.com/iashutosh23/status/1280921923245846528?ref_src=twsrc%5Etfw

इसके बाद लोगों ने ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग सेवाओं – नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम से भी सवाल किए कि जिस गालीबाज के शो को वो दिखाते हैं क्या वे उनके अपमानजनक व्यवहार का समर्थन करते हैं?

https://twitter.com/RandomAwaz/status/1281034028649336832?ref_src=twsrc%5Etfw

कुछ लोगों ने उन्हें यह भी याद दिलाया कि वह कुछ दिन पहले भी ऐसे ही एक अपमानजनक गालियों के किस्से में संलिप्त थे जब लोगों को उनका शो पसंद नहीं आया था।

https://twitter.com/Not_Reeally/status/1280934291422064641?ref_src=twsrc%5Etfw

कैनी सेबेस्टियन का आज ही एक और वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि संस्कृत दुनिया की सबसे बेकार भाषा है।

https://twitter.com/desimojito/status/1281165102083796998?ref_src=twsrc%5Etfw

ऑनलाइन वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म बढ़ती लोकप्रियता के साथ विवाद का जरिया भी बनते जा रहे हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब इस प्लेटफार्म से जुड़े लोग कॉमेडी के नाम पर इसका दुरुपयोग करते हुए देखे गए हैं।

खासकर हिन्दुओं के प्रति नफरत या फिर कोई नैरेटिव तैयार करने के लिए इन प्लेटफॉर्म्स का खूब इस्तेमाल होता देखा जा रहा है और कई बार लोग ऐसी घटनाओं पर शिकायत भी दर्ज कर चुके हैं। हाल ही में, नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘कृष्णा एंड हिज़ लीला‘ ने भगवान कृष्ण का अपमान करने वाली अपनी हिंदूफ़ोबिक वेब सिरीज से काफी हलचल मचाई थी।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया