कुणाल कामरा ने शेयर किया ऐसा वीडियो जिसे देखकर लोगों ने कहा- इसके ‘फ्यूज कंडक्टर’ निकाल दिए गए हैं

कुणाल कामरा के एक ट्वीट की वजह से आ रही हैं प्रतिक्रियाएँ

चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ के चाँद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबंधित घटनाक्रम के मद्देनजर इसरो के वैज्ञानिकों को संबोधित किया। इसके बाद एक बेहद भावुक पल देखने को मिला, जब इसरो अध्यक्ष के सिवन को पीएम मोदी ने गले लगाकर उनका मनोबल बढ़ाया।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है। वीडियो में इसरो वैज्ञानिक के सिवन (ISRO Chief K Sivan) को पीएम मोदी कुछ देर तक गले लगाकर उनकी पीठ थपथपाते नजर आए।

इस वीडियो को शेयर करने वालों में एक विवादित कॉमेडियन कुणाल कामरा भी हैं। कुणाल कामरा ने ANI न्यूज़ एजेंसी द्वारा शेयर किया गया ट्वीट रीट्वीट करते हुए लिखा- “पीएम मोदी ने जो समर्थन और प्रेम इसरो वैज्ञानिकों के प्रति दिखाया है, यही हर अभिभावक को अपने बच्चों के प्रति दिखाना चाहिए, जब वो अपने लक्ष्य से चूक जाते हैं। इस तरह के पल हमें अपने देश से दोबारा प्यार करने पर विवश कर देते हैं।”

https://twitter.com/kunalkamra88/status/1170279677916790789?ref_src=twsrc%5Etfw

कुणाल कामरा के इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स ने MEMEs के जरिए अलग-अलग प्रतिक्रियाएँ दी-

https://twitter.com/trick_sterrr/status/1170280783895920640?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/RevtaAkhil/status/1170280322082078720?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/Prashaforever/status/1170299516018249728?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/karaaarajawab/status/1170280112740360192?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/Avnijesh/status/1170359113878048768?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/haramkhorr/status/1170283360582696960?ref_src=twsrc%5Etfw

एक ट्विटर यूज़र ने लिखा कि लगता है एजाज खान के बाद इसके फ्यूज कंडक्टर भी निकाल दिए गए हैं। दरअसल, कुछ समय पहले ही बॉलीवुड कलाकार एजाज खान ने टिक-टॉक पर विवादित वीडियो अपलोड करने को लेकर मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था।

इस वीडियो में एजाज भारतीय जनता पार्टी के तारीफों के पुल बाँधते नज़र आए थे। एजाज खान को भड़काऊ वीडियो अपलोड करके साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन जब वो जेल से बाहर आए तो उनके सुर ही बदल चुके थे।

https://twitter.com/ashu_nauty/status/1170551892893548545?ref_src=twsrc%5Etfw

कुणाल कामरा को अक्सर पीएम मोदी और सरकार विरोधी घटिया चुटकुलों के नाम पर कॉमेडी करने के लिए जाना जाता है। इसी वजह से अक्सर उनके साथ सड़क पर भी लोगों द्वारा बदसलूकी की कुछ घटनाएँ भी सामने आती रही हैं। यही कारण है कि पीएम मोदी और इसरो (ISRO) की तारीफ करने पर कुणाल कामरा के ट्वीट पर लोग हैरानी व्यक्त कर रहे हैं।

आशीष नौटियाल: पहाड़ी By Birth, PUN-डित By choice