रेडियो मिर्ची की RJ सायमा ने पहले लोगों को पुलिस मुख्यालय घेरने के लिए बुलाया, फिर ट्वीट डिलीट कर भागी

RJ सायमा

रेडियो मिर्ची की रेडियो जॉकी (RJ) सायमा ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने के लिए भीड़ जुटाने के लिए अपने ट्विटर हैंडल का इस्तेमाल किया। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली के लोगों को पुलिस मुख्यालय के बाहर बड़े पैमाने पर इकट्ठा होने का आग्रह किया, जिससे ‘दिल्ली पुलिस द्वारा’ हिंसा के ख़िलाफ़ ‘शांतिपूर्ण ढंग से विरोध किया जा सके।’

दिल्ली पुलिस को जामिया नगर में प्रदर्शनकारियों द्वारा की जा रही हिंसात्मक गतिविधियों पर विराम लेने के लिए सख़्ती से कार्रवाई करनी पड़ी। बता दें कि जामिया मिलिया इस्लामिया में CAB के विरोध में सरकारी सम्पत्ति को नुक़सान पहुँचाते हुए बसों में आग लगा दी और मज़हबी नारे भी लगाए गए। इसके बाद सायमा ने ITO स्थित दिल्ली पुलिस के पुराने मुख्यालय पर एकजुट होने का आह्वान किया।

https://twitter.com/MirchiSayema/status/1206229931283189760?ref_src=twsrc%5Etfw

सायमा के इस ट्वीट के बाद, यूज़र्स ने रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची कंपनी से पूछा कि क्या वो भी सायमा के विचारों का समर्थन करती है।

https://twitter.com/iAnkurSingh/status/1206242622655713280?ref_src=twsrc%5Etfw

सायमा, जो आम आदमी पार्टी की समर्थक हैं, वो हमेशा से अरविंद केजरीवाल के समर्थन में काफ़ी मुखर रही हैं।

https://twitter.com/MirchiSayema/status/564999801922936833?ref_src=twsrc%5Etfw

इससे पहले, सायमा शेहला रशिद के समर्थन में उतरीं थी, जब उन्होंने (शेहला) रिपब्लिक भारत टीवी चैनल के एक पत्रकार को लताड़ लगाई थी।

https://twitter.com/MirchiSayema/status/905838256767418369?ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा दिल्ली के प्रवक्ता ने भी ट्वीट किया कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि भाजपा दिल्ली आगामी चुनावों के दौरान रेडियो मिर्ची को कोई विज्ञापन नहीं देगी।

https://twitter.com/TajinderBagga/status/1206231633700933633?ref_src=twsrc%5Etfw

हालाँकि, बाद में, सायमा ने भीड़ जुटाने वाले अपने इस ट्वीट को अब डिलीट कर दिया है।

उपद्रव, उत्तेजक नारों के बाद जामिया कैंपस में दाखिल हुई दिल्ली पुलिस, काबू में हालात

जामिया में लगे ‘हिंदुओं से आजादी’ के नारे; AAP विधायक अमानतुल्लाह कर रहा था हिंसक भीड़ की अगुवाई

पुलिस ने लगाई बसों में आग: अमानतुल्लाह का बचाव करने के लिए सिसोदिया ने फैलाया झूठ

जामिया में मजहबी नारे ‘नारा-ए-तकबीर’, ‘ला इलाहा इल्लल्लाह’ क्यों लग रहे? विरोध तो सरकार का है न?


ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया