दिल्ली में CAA प्रदर्शनकारियों ने किया Zee न्यूज़ के पत्रकारों पर हमला

प्रदर्शनकारियों ने किया ज़ी न्यूज़ के रिपोर्टर्स पर हमला

CAA विरोध धीरे-धीरे अपने वास्तविक स्वरूप में आने लगा है। हाल ही में न्यूज़ नेशन के संपादक दीपक चौरसिया पर शाहीन बाग़ में हुए हमले के बाद दिल्ली में ही प्रदर्शनकारियों ने ज़ी न्यूज़ के पत्रकारों पर हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने बैरकेडिंग तोड़कर पत्रकारों को घेरकर पीटा, यही नहीं उन्हें लात-घूँसे मारे गए।

https://twitter.com/ZeeNewsHindi/status/1222874723802959873?ref_src=twsrc%5Etfw

समाचार चैनल ज़ी न्यूज़ के एडिटर सुधीर चौधरी ने यह जानकारी ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है- “इतनी असहनशीलता?”

ज़ी न्यूज़ के पत्रकारों पर हमले की यह घटना दिल्ली के सुखदेव विहार की बताई जा रही है। पत्रकारों पर हमले की इस तरह की घटनाएँ अब आए दिन घटने लगी हैं। खासतौर से उन पत्रकारों पर सुनियोजित तरीके से हमला किया जा रहा है जो प्रदर्शनकारियों की बातों से इत्तेफाक नहीं रखते। या उनसे अलग बात प्रस्तुत करते हैं।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया