पत्नी ने मुँह से काटा पति का गुप्तांग, बच्चों ने आकर बचाया: पीड़ित अस्पताल में भर्ती, महिला बोली- जबड़ा बंद हो गया था

पति ने काटा पत्नी का गुप्तांग ( प्रतीकात्मक तस्वीर/ साभार: Rebalance Physical Therapy और TimesLIVE)

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने अपने ही पति का गुप्तांग काट लिया। उसका आरोप है कि वह पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। घटना के बाद घायल शख्स अपना इलाज अस्पताल में करवा रहा है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं पत्नी को घर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के टिकरौली गाँव में रहने वाले रामू निषाद की पत्नी ने शुक्रवार (26 जनवरी, 2024) रात को अपने पति का गुप्तांग काट लिया। इसके बाद पीड़ित रामू निषाद अपनी माँ के साथ रात में ही हमीरपुर के जिला अपस्ताल पहुँचा। यहाँ उसने डॉक्टरों को बताया कि उसके गुप्तांग में चोट लग गई।

डॉक्टरों ने उसका शुरुआती इलाज करके जब असली वजह जानी तो उसे आगे कानपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी भी अस्पताल पहुँच कर बवाल काटने लगी। यहाँ उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना था कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाता था।

महिला ने कहा कि उसका पति उसको सम्बन्ध बनाने के दौरान प्रताड़ित करता था। उसने बताया कि शुक्रवार रात को जब यह घटना हुई तो पति का गुप्तांग मुँह में था और इस दौरान वह बेहोश हो गई, इससे उसके जबड़े बँध गए और यह दुर्घटना हो गई। इसके बाद बच्चों ने उन्हें अलग किया और घायल शख्स अस्पताल की ओर इलाज के लिए भागा। गुप्तांग पर काटने के कारण उसके गुप्तांग से रक्तस्राव होने लगा था।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पत्नी ने उसका गुप्तांग इसलिए काटा था क्योंकि उसे अपने पति के अवैध सम्बन्ध होने का शक था। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबर भी आई है। पत्नी बताया है कि उसका पति शराब पीकर झगड़ता था और अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाता था। पुलिस ने महिला को समझा कर घर भेज दिया है और पति का इलाज जारी है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया