Saturday, May 4, 2024
Homeव्हाट दी फ*पत्नी ने मुँह से काटा पति का गुप्तांग, बच्चों ने आकर बचाया: पीड़ित अस्पताल...

पत्नी ने मुँह से काटा पति का गुप्तांग, बच्चों ने आकर बचाया: पीड़ित अस्पताल में भर्ती, महिला बोली- जबड़ा बंद हो गया था

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने अपने ही पति का गुप्तांग काट लिया। उसका आरोप है कि वह पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। घटना के बाद घायल शख्स अपना इलाज अस्पताल में करवा रहा है।

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक महिला ने अपने ही पति का गुप्तांग काट लिया। उसका आरोप है कि वह पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। घटना के बाद घायल शख्स अपना इलाज अस्पताल में करवा रहा है। उसकी हालत गंभीर है। वहीं पत्नी को घर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर के टिकरौली गाँव में रहने वाले रामू निषाद की पत्नी ने शुक्रवार (26 जनवरी, 2024) रात को अपने पति का गुप्तांग काट लिया। इसके बाद पीड़ित रामू निषाद अपनी माँ के साथ रात में ही हमीरपुर के जिला अपस्ताल पहुँचा। यहाँ उसने डॉक्टरों को बताया कि उसके गुप्तांग में चोट लग गई।

डॉक्टरों ने उसका शुरुआती इलाज करके जब असली वजह जानी तो उसे आगे कानपुर इलाज के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान पीड़ित की पत्नी भी अस्पताल पहुँच कर बवाल काटने लगी। यहाँ उसने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना था कि उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाता था।

महिला ने कहा कि उसका पति उसको सम्बन्ध बनाने के दौरान प्रताड़ित करता था। उसने बताया कि शुक्रवार रात को जब यह घटना हुई तो पति का गुप्तांग मुँह में था और इस दौरान वह बेहोश हो गई, इससे उसके जबड़े बँध गए और यह दुर्घटना हो गई। इसके बाद बच्चों ने उन्हें अलग किया और घायल शख्स अस्पताल की ओर इलाज के लिए भागा। गुप्तांग पर काटने के कारण उसके गुप्तांग से रक्तस्राव होने लगा था।

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पत्नी ने उसका गुप्तांग इसलिए काटा था क्योंकि उसे अपने पति के अवैध सम्बन्ध होने का शक था। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच झगड़े की खबर भी आई है। पत्नी बताया है कि उसका पति शराब पीकर झगड़ता था और अप्राकृतिक सम्बन्ध बनाता था। पुलिस ने महिला को समझा कर घर भेज दिया है और पति का इलाज जारी है।

Special coverage by OpIndia on Ram Mandir in Ayodhya

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

19 साल बाद संजय निरुपम ने की घर वापसी, शिवसेना में CM एकनाथ शिंदे ने किया स्वागत: ‘खिचड़ी चोर’ के विरोध में छोड़ दी...

संजय निरुपम फिर से शिवसेना में शामिल हो गए हैं। करीब 19 साल बाद घर वापसी करते हुए उन्होंने शिवसेना का दामन थाम लिया।

अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कॉन्ग्रेस’ नाम से हैंडल: कार्रवाई देख बिलबिलाया मोहम्मद जुबैर

दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्री अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में कॉन्ग्रेस के सोशल मीडिया टीम से जुड़े अरुण रेड्डी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -