Homeदेश-समाजनिर्भया की माँ ने केजरीवाल को लताड़ा: कहा- जो काम दिल्ली सरकार को करना...

निर्भया की माँ ने केजरीवाल को लताड़ा: कहा- जो काम दिल्ली सरकार को करना था, वो हमने किया

निर्भया के गुनहगार मुकेश के वकील द्वारा जेल प्रशासन को दायर की गई दया याचिका को राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद ख़ारिज कर दिया है। फ़िर से फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल के पास पहुँच गई है। केजरीवाल को निर्भया की माँ ने फटकार लगाते हुए कहा कि, जो काम सरकार को करना था, वह हमने किया है।

निर्भया केस में दो राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। निर्भया के गुनहगार मुकेश के वकील द्वारा जेल प्रशासन को दायर की गई दया याचिका को राष्ट्रपति ने गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के बाद ख़ारिज कर दिया है। इसी के साथ फ़िर से फाइल दिल्ली के उपराज्यपाल के पास पहुँच गई है। इस बीच केजरीवाल को निर्भया की माँ ने फटकार लगाते हुए कहा कि, जो काम सरकार को करना था, वह हमने किया है।

निर्भया के दोषियों को फाँसी देने में देरी होने पर बीजेपी ने इसके लिए दिल्ली के आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया था। जिसके जवाब में के केजरीवाल द्वारा ज़ारी किए गए बयान पर निर्भया की माँ आशा देवी ने आपत्ती जताई उन्होंने मोदी सरकार पर भरोसा जताते और केजरीवाल को लताड़ लगाते हुए कहा कि “ये बिल्कुल ग़लत है कि उन्होंने समय पर अपना काम किया, 7 साल हो गए घटना हुए, ढाई साल हो गए सुप्रीम कोर्ट से आए फैसले को, 18 महीने हो गए रिव्यू पेटिशन ख़ारिज हुए, जो काम जेल प्रशासन को और दिल्ली सरकार को करना चाहिए था, वो हमने किया।”

निर्भया के चारों दोषियों के डेथ वारंट ज़ारी हो चुके थे, जिसके बाद चारों गुनहगारों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फाँसी दी जानी थी, लेकिन चारों दोषियों में से एक मुकेश सिंह ने आख़िरी समय में दया याचिका दायर कर दी। इसके बाद 22 जनवरी को लगने वाली फाँसी की तारीख़ टल गयी और इसी के साथ केन्द्र में बैठी बीजेपी की सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इसके लिए दिल्ली की आप सरकार ज़िम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार महिलाओं से जुड़े अपराधों में असंवेदनशील हो गई है।

इस पर केजरीवाल ने अपना बयान ज़ारी करते हुए कहा था कि “दिल्ली सरकार के अधीन सभी कार्य हमारे द्वारा घंटों के भीतर पूरे किए गए। हमने इससे सम्बन्धित किसी भी कार्य के में देरी नहीं की। हम चाहते हैं कि दोषियों को ज़ल्द से ज़ल्द फाँसी दी जाए।” वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा था कि इतने गंभीर मुद्दे पर बीजेपी का झूठ बोलना ठीक नहीं है।

आपको बता दें कि आख़िरी समय में दायर की गई दया याचिका और उसके ख़ारिज हो जाने के बाद अब दोषी मुकेश सिंह के पास फाँसी से बचने का और कोई रास्ता नहीं बचा है। हालाँकि, दिल्ली सरकार ने कोर्ट को बताया है कि अब चारों दोषियों की 22 जनवरी को फाँसी नहीं दी जा सकती।

निर्भया केस के दोषी मुकेश सिंह का फ़ाईल फ़ोटो
Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -