Homeराजनीतिआंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू और जगमोहन के समर्थकों में हुई हिंसक झड़प, TDP नेता की...

आंध्र प्रदेश: चंद्रबाबू और जगमोहन के समर्थकों में हुई हिंसक झड़प, TDP नेता की मौत

वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दोनों दलों के समर्थक आपस मे किस बदसलूकी से लड़ रहे हैं। इस आपसी झड़प के विवाद ने इतना ज्यादा तूल पकड़ा कि पुलिस को दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करना पड़ा।

बुधवार (अप्रैल 11, 2019) को आंध्र प्रदेश में हो रहे लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच कई जगहों से आपसी झड़प की खबरें सामने आईं हैं। इसी बीच ANI के एक ट्वीट से पता चला कि अनंतपुर जिले के ताड़िपत्री शहर में वाईएसआरसीपी और टीडीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प में टीडीपी के एक नेता एस भास्कर रेड्डी की मौत हो गई।

ANI के ट्वीट में दोनों पार्टियों के बीच हुई झड़प का वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि दोनों दलों के समर्थक आपस मे किस बदसलूकी से लड़ रहे हैं। इस आपसी झड़प के विवाद ने इतना ज्यादा तूल पकड़ा कि पुलिस को दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करना पड़ा।

20 राज्यों में 91 सीटों पर मतदान के साथ आंध्र प्रदेश में आज लोकसभा चुनावों के साथ विधानसभा चुनावों पर भी मतदान हो रहे हैं। एक ओर जहाँ टीडीपी को इस बार महागठबंधन का समर्थन मिला हुआ है वहीं जगमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ रही है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश से आज सुबह मतदान शुरू होने के बाद से ही अलग-अलग तरह की खबरें आ रहीं हैं। सुबह 9:40 पर ANI के ट्वीट से ही मालूम चला था कि जनसेवा के MLA उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने अनंतपुर जिले के गूटी में एक मतदान केंद्र पर EVM को तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश में ईवीएम के खराब होने की खबरों पर सीएम चंद्रबाबू नायडू के चुनाव आयोग को पत्र लिखने संबंधी खबर भी सामने आई। अपने पत्र में उन्होंने उन केंद्रों पर दोबारा मतदान होने की बात की है जहाँ ईवीएम में खराबी की वजह से सुबह 9.30 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘सनातन ने बचाई जनजातियों की पहचान, ईसाई मिशनरी मिटा रहे अस्तित्व’: झारखंड में धर्मांतरण से बदली डेमोग्राफी, पूर्व CM ने पूछा- हम प्रकृति पूजक...

झारखंड में धर्मांतरण का मुद्दा खासकर जनजातीय क्षेत्रों में, काफी लंबे समय से बहस का मुद्दा रहा है। पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने चिंता जताई है।

प्राइवेट पार्ट में बोतल घुसाते, चेहरे को सिगरेट से दागते और क्रॉस देखकर करते दरिंदगी: ब्रिटिश सांसद ने ‘मुस्लिम गैंग’ की करतूतें दिलाई याद,...

ब्रिटेन के सांसद रुपर्ट लोव ने संसद में ग्रूमिंग गैंग स्कैंडल की कई पीड़ित महिलाओं और लड़कियों की गवाहियाँ पढ़कर सुनाईं।
- विज्ञापन -