Homeरिपोर्टअंतरराष्ट्रीयकूड़े और बस अड्डे से 87 डेटोनेटर बरामद: आखिर कितनी बड़ी तबाही करना चाहते...

कूड़े और बस अड्डे से 87 डेटोनेटर बरामद: आखिर कितनी बड़ी तबाही करना चाहते थे आतंकवादी!

इन धमाकों के कारण हाई-अलर्ट पर चल रहा श्रीलंका आज मध्यरात्रि से आपातकाल में चला जाएगा।

श्री लंका में आतंकी संगठनों के मंसूबे कितने खतरनाक स्तर पर बढ़ गए हैं इसकी एक और बानगी आज देखने को मिली है। ईस्टर पर लगभग 300 के करीब लोगों की बम धमाकों में जान लेने के बाद उनकी योजना और भी हमले करने की थी।

पहले केवल 12, फिर कूड़े में 75 और

बैस्टियन मवाता के निजी बस अड्डे में यह डेटोनेटर पेटा की स्थानीय पुलिस ने बरामद किए हैं। उन्हें पहले तो केवल 12 डेटोनेटर बस स्टैंड के अन्दर से मिले (स्थानीय समय के अनुसार लगभग 1 बजे दोपहर के आसपास), पर फिर वहाँ पर पड़े कूड़े के ढेर को हटाने पर पुलिस ने 75 डेटोनेटर और बरामद किए। यह जानकारी मीडिया से बात करते हुए पुलिस के मीडिया प्रवक्ता एसपी रूवन गुणाशेखरा ने दी।

याद दिला दें कि कल सुबह ईस्टर की प्रार्थनाओं के बीच आतंकवादियों ने श्रीलंका में बम धमाके किए थे। गिरजाघरों और होटलों में हुए इन धमाकों करीब 300 लोग मारे गए थे और 500 घायल हुए थे। मरने वालों में 2 भारतीयों समेत लगभग 36 गैर-श्रीलंकाई नागरिक थे। उसके बाद से हाई-अलर्ट पर चल रहा श्रीलंका आज मध्यरात्रि से आपातकाल में चला जाएगा।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

दुनिया पर छाया भोजन का संकट, 140+ करोड़ भारतीयों का पेट भरने के लिए क्या कदम उठा रही मोदी सरकार: जानिए सब कुछ

वैश्विक खाद्य संकट के काले बादलों के बावजूद भारत की स्थिति दुनिया के अन्य देशों की तुलना में काफी मजबूत और सुरक्षित है।

फर्टिलाइजर डिप्लोमेसी के बाद भारत के सामने रबी सीजन की परीक्षा: जानिए खेती की चुनौतियों से निपटने के लिए मोदी सरकार ने की है...

इस रबी सीजन में भारत का मुख्य फोकस कृषि उत्पादन के रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ जलवायु परिवर्तन और मानसून से होने वाले जोखिमों को कम करने पर है।
- विज्ञापन -