Homeविविध विषयमनोरंजनचौथे दिन ₹20 लाख को भी तरस गई तापसी पन्नू की 'दोबारा', बिना बॉयकॉट...

चौथे दिन ₹20 लाख को भी तरस गई तापसी पन्नू की ‘दोबारा’, बिना बॉयकॉट ही सुपर फ्लॉप: ₹75 करोड़ के पार पहुँची ‘कार्तिकेय 2’

'कार्तिकेय 2' ने अब तक 16.30 करोड़ रुपए से अधिक की नेट कमाई सिर्फ हिंदी वर्जन से की है। वहीं दुनिया भर में फिल्म की कमाई 75 करोड़ रुपए के पार पहुँच गई है।

जहाँ निखिल सिद्धार्त की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है, तापसी पन्नू की ‘दोबारा’ धड़ाम हो गई है। चौथे दिन सोमवार (22 अगस्त, 2022) को अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित ‘दोबारा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 20 लाख रुपए के करीब था। इस तरह 4 दिनों में इसने मात्र 2.70 करोड़ रुपए की ही कमाई की है। पहले दिन इसने 70 करोड़, दूसरे और तीसरे दिन 90-90 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

उम्मीद जताई जा रही है कि 30 करोड़ रुपए के बजट वाली ‘दोबारा’ साढ़े 3 करोड़ रुपए के अंदर ही सिमट जाएगी। इसके कलेक्शन अब गिरता ही चला जा रहा है। वहीं ‘कार्तिकेय 2’ हिंदी भाषा में भी धमाल मचा रही है। जन्माष्टमी में फिल्म ने खासकर महाराष्ट्र और गुजरात से शानदार कमाई की। पहले सप्ताह में इसके हिंदी वर्जन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मात्र 4.75 करोड़ रुपए था, लेकिन दूसरे सप्ताह में इसने 9.25 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली।

इस तरह ‘कार्तिकेय 2’ ने अब तक 16.30 करोड़ रुपए से अधिक की नेट कमाई सिर्फ हिंदी वर्जन से की है। वहीं दुनिया भर में फिल्म की कमाई 75 करोड़ रुपए के पार पहुँच गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि ये जल्द ही 100 करोड़ रुपए का आँकड़ा छू लेगी। अकेले अमेरिका में फिल्म ने 1 मिलियन डॉलर (8 करोड़ रुपए) की कमाई कर ली है। फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल हैं, जो ‘द कश्मीर फाइल्स’ के प्रोड्यूसर भी थे।

गौरतलब है कि, ‘दोबारा’ के प्रमोशन के दौरान जब फ़िल्म के डायरेक्टर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू से आमिर खान की फ़िल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ और अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ के खिलाफ चलाए गए बॉयकॉट कैंपेन को लेकर सवाल किया गया था। तब, अनुराग कश्यप ने कहा था, “मैं चाहता हूँ कि ट्विटर पर ‘हैशटैग बायकॉट कश्यप’ ट्रेंड करें।” वहीं तापसी पन्नू ने भी अनुराग कश्यप की हाँ में हाँ मिलाते हुए कहा था, “कृपया सभी लोग हमारी फिल्म दोबारा का बहिष्कार करें। अगर आमिर खान और अक्षय कुमार जैसे अभिनेताओं का बहिष्कार किया जा रहा है, तो मैं भी इस लीग में शामिल होने चाहती हूँ।”

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भगवान राम का अपमान, आजादी के नारे और तिरंगे से बदसलूकी: कॉकरोचों को ये तक नहीं पता कि वे क्यों आए हैं, पढ़ें- CJP...

कॉकरोचों के प्रदर्शन में छात्रों के मुद्दे नहीं बल्कि आजादी के नारे, डफली गैंग, तिरंगे से बदसलूकी और हिंदू देवी-देवताओं का अपमान दिखा। पढ़ें रिपोर्ट।

तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति के ‘घृणा मॉडल’ को अन्नामलाई की चुनौती, पेरियार नहीं, कलाम हैं आदर्श: समझें- ‘We The Change’ से राष्ट्रवाद का शंखनाद...

अन्नामलाई ने कहा कि तमिल संस्कृति-भाषा पर गर्व और भारत माता के प्रति समर्पित रहना एक-दूसरे के विरोधी नहीं, बल्कि एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
- विज्ञापन -