Homeराजनीति'नहीं रहे मेरे पिता और सबके नेताजी'… 82 साल की उम्र में मुलायम सिंह...

‘नहीं रहे मेरे पिता और सबके नेताजी’… 82 साल की उम्र में मुलायम सिंह यादव का निधन, अखिलेश ने दी जानकारी

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव का बयान ट्वीट करके कहा गया- "मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की उम्र में सोमवार (10 अक्टूबर) को निधन हो गया। समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अखिलेश यादव का बयान ट्वीट करके कहा गया- “मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे।”

इससे पहले सपा के अकॉउंट से मुलायम सिंह यादव की तबीयत के बारे में अपडेट दिया गया था कि मुलायम सिंह यादव की स्थिति बहुत गंभीर है। वह दवाइयों पर जीवित हैं। उनका इलाज आईसीयू में हो रहा है और विशेषज्ञों की खास टीम उनका इलाज कर रही है।

2020 से बीमार थे मुलायम सिंह यादव, 2022 में तबीयत बिगड़ी

बता दें कि मुलायम सिंह की तबीयत अगस्त 2020 से बिगड़नी शुरू हुई थी। पहले उन्हें पेट दर्द हुआ था, जिसकी जाँच में उन्हें यूरिन इन्फेक्शन आया था और बाद में वह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इसके बाद 2021 में भी एक बार भर्ती हुए थे। वहीं 2022 में वह पहले जून में भर्ती हुए, फिर अगस्त में और फिर सितंबर में। 26 सितंबर को मुलायम सिंह यादव को जब मेदांता में भर्ती किया गया तब से वह वहीं थे।

बाद में खबर आई कि उन्हें साँस लेने में तकलीफ होनी शुरू हुई थी, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करवाया गया। उनकी देखरेख खुद मेदांता ग्रुप के निदेशक डॉ नरेश कर रहे थे। हालाँकि थोड़ी देर पहले खबर आई कि उन्होंने आज सुबह 8: 16 पर अपनी अंतिम साँस ली।

मुलायम सिंह यादव का सफर

गौरतलब है कि यूपी में 3 बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक थे। उनका जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था। कुछ दिन पहले जैन इंटर कॉलेज के प्राध्यापक भी थे। लेकिन फिर वह राजनीति में सक्रिय हो गए और जीवन के 6 दशक उन्होंने राजनीति को दिए। इस दौरान वह 8 बार वह विधानसभा के सदस्य बने, 7 बार लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए और 3 बार मुख्यमंत्री। इसके अलावा 1996 में एचडी देवगौड़ा की संयुक्त गठबंधन वाली सरकार में उन्होंने रक्षामंत्री के तौर पर भी काम किया। मुलायम सिंह यादव की 2 शादियाँ हुई थीं। उनकी दूसरी पत्नी देहांत अभी कुछ समय पहले ही हुआ था।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

Meta पर ₹5000 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या है न्यू मेक्सिको में बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ का मामला: इससे बच्चों में बढ़ रहा...

न्यू मेक्सिको की कोर्ट ने मेटा पर करीब 5 हजार करोड़ का जुर्माना लगाया। बच्चो के मानसिक स्वास्थ्य, AI चैटबॉट्स और ऑनलाइन शोषण को लेकर उठे सवाल।

फर्जी है PM मोदी की विदेश यात्राओं पर फिजूलखर्ची वाला नैरेटिव: समझिए- कैसे मनमोहन सिंह से ज्यादा दौरे, फिर भी खर्च में नहीं हुई...

PM मोदी की विदेश यात्राओं पर खर्च को लेकर उठे सवालों के बीच जानिए मनमोहन सिंह के कार्यकाल से तुलना, यात्रा खर्च और बढ़ती कूटनीतिक ताकत की कहानी।
- विज्ञापन -