Homeराजनीति'भगवा को राष्ट्रीय ध्वज बना देगी भाजपा, तिरंगा हटा देगी': महबूबा मुफ्ती ने फिर...

‘भगवा को राष्ट्रीय ध्वज बना देगी भाजपा, तिरंगा हटा देगी’: महबूबा मुफ्ती ने फिर रोया दुखड़ा, कहा- कश्मीर की पुरानी स्थिति लौटाओ

महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर से सशस्त्र बलों और AFSPA की व्यवस्थित वापसी की भी माँग की। हालाँकि, राज्य में इस्लामी आतंकियों द्वारा किए जा रहे हमले और हिंदुओं के खिलाफ हो रही टारगेट कीलिंग का जिक्र नहीं किया और ना ही बताया कि सुरक्षा बलों के वापस लौटा लेने के बाद इनकी सुरक्षा कैसे होगी।

जब से जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में धारा 370 खत्म हुआ है, तब से वहाँ की मुख्यमंत्री रहीं महबूबा मुफ्ती (Ex CM Mehbooba Mufti) बदहवास हैं। वे कभी लोगों द्वारा बंदूक उठाने की धमकी देती हैं, कभी सरकार द्वारा डेमोग्राफी बदलने की कोशिश का डर दिखाती हैं। लोगों को इस बार उन्होंने देश का झंडा बदलकर भगवा करने का डर दिखाया है।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की चीफ महबूबा ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP Government) ने जम्मू-कश्मीर का अपना झंडा छीना, संविधान छीना, 370 हटाकर विशेष दर्जा छीना और अब वह देश का जल्दी ही संविधान बदलने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को बदलकर भगवा कर देगी।

भाजपा के साथ ही जम्मू-कश्मीर में गठबंधन सरकार चला चुकीं महबूबा मुफ्ती ने कहा कि भाजपा ने देश के संविधान को बुलडोजर से कुचल कर रख दिया है। जम्मू-कश्मीर से लद्दाख को अलग कर केंद्रशासित प्रदेश पर भी उन्होंने अपना दुखड़ा रोया। महबूबा ने कहा कि लद्दाख जम्मू-कश्मीर का अभिन्न अंग है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की पुरानी स्थिति बहाल करने की माँग की।

इतना ही नहीं, महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर से सशस्त्र बलों और AFSPA की व्यवस्थित वापसी की भी माँग की। हालाँकि, राज्य में इस्लामी आतंकियों द्वारा किए जा रहे हमले और हिंदुओं के खिलाफ हो रही टारगेट कीलिंग का जिक्र नहीं किया और ना ही बताया कि सुरक्षा बलों के वापस लौटा लेने के बाद इन हिंदुओं की सुरक्षा कैसे होगी।

अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर महात्मा गाँधी (Mahatma Gandhi) के भारत के साथ गया था, नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) के भारत के साथ नहीं। PDP के संस्थापक अपने पिता को लेकर महबूबा ने कहा कि वे विशुद्ध भारतीय थे।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लगे खालिस्तानी नारे, आतंकी भिंडरावाले को सेना ने इसी दिन 42 साल पहले किया था ढेर: जानें कट्टरपंथी क्यों...

श्री अकाल तख्त साहिब के पास बड़ी संख्या में कट्टरपंथी और समर्थक इकट्ठा हुए, जिन्होंने खालिस्तानी संगठनों और भिंडरावाले के पोस्टर लहराए।

₹15 लाख करोड़ के संदिग्ध रेवेन्यू से SEBI की कार्रवाई तक: जानिए कौन हैं राजेश मेहता और क्यों घिरी उनकी कंपनी Rajesh Exports

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड और उसके प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
- विज्ञापन -