कॉन्ग्रेस MLA ने ₹50 लाख में खरीदी नाबालिग लड़की, ड्रग देकर करता था रेप

कॉन्ग्रेस MLA पर 50 लाख में लड़की खरीदकर रेप करने का आरोप

गोवा की सत्र अदालत ने कॉन्ग्रेस विधायक अतानासियो मोनसेराते की याचिका खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने खुद पर लगे बलात्कार के आरोपों को खत्म करने की अपील की थी। गोवा के कॉन्ग्रेस विधायक अतानासियो मोनसेराते को नाबालिग लड़की से रेप के मामले में अब ट्रायल का सामना करना पड़ेगा। गोवा की एक अदालत ने मुकदमा रद्द करने की उनकी अपील खारिज कर दी है। मोनसेराते पर साल 2016 में लड़की के साथ रेप करने का आरोप है।

पीड़ित लड़की ने अपने बयान में कहा था कि उन्हें मोनसेराते ने ₹50 लाख में खरीदा और यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने यौन उत्पीड़न से पहले लड़की को ड्रग देने का आरोप भी लगाया गया था। वहीं, एक अलग मामले में पिछले हफ्ते भी पुलिस ने मोनसेराते और 2 अन्य लोगों के खिलाफ महिला को मॉलेस्ट करने का केस दर्ज किया था।

https://twitter.com/aajtak/status/1135837850576904192?ref_src=twsrc%5Etfw

पार्टियाँ बदलने के लिए जाने जाते हैं मोनसेराते

वर्ष 2016 के मामले में अब कॉन्ग्रेस विधायक को निचली अदालत में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत ट्रायल का सामना करना होगा। हालाँकि, वे लगातार अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत बताते रहे हैं। वर्ष 2004 में मोनसेराते भाजपा में चले गए और 2007 में फिर लौटकर युनाइटेड गोवा डेमोक्रेटिक पार्टी में आ गए। कुछ साल के बाद वह कॉन्ग्रेस में आए, लेकिन वर्ष 2015 में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निकाल दिए गए। इसके बाद उन्होंने गोवा फॉरवर्ड पार्टी ज्वाइन की थी।

अतानासियो मोनसेराते अप्रैल 2019 में कॉन्ग्रेस में शामिल हो गए थे। मोनसेराते पार्टियाँ बदलने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपना राजनैतिक करियर युनाइटेड गोवा डेमोक्रेटिक पार्टी से शुरू किया था और विधायक बने।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया