नाम आशिक, घोंट दिया प्रेमिका का गला… लाश को लगाया व्हाट्सऐप स्टेटस, 17 साल की GF को किया था गर्भवती

मृतक फौजिया (साभार: ऑन मनोरमा)

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाली केरल की एक छात्रा को आशिक नाम के उसके प्रेमी ने शुक्रवार (1 दिसंबर 2023) कर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि आशिक ने फौजिया नाम की लड़की का गला घोंट दिया है। इसके बाद उसने शव की तस्वीर खींचकर उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा दिया।

मृतक फौजिया 20 साल की थी और केरल के कोल्लम की रहने वाली थी। वह चेन्नई से सटे क्रोमपेट के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में पढ़ती थी और न्यू कॉलोनी स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। वह पिछले पाँच साल से 20 साल के आरोपित आशिक के साथ रिश्ते में थी।

पुलिस ने बताया, “शुक्रवार की सुबह जोड़े ने क्रोमपेट होटल में एक कमरा लिया था। उस शाम आशिक ने फ़ौजिया के शव की एक तस्वीर अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड की। फौजिया के दोस्तों ने इसे देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया।” आशिक भी केरल के कोल्लम का ही रहने वाला है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची तो वहाँ फौजिया मृत मिली। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि घटना के दिन आशिक होटल से भाग रहा है। हालाँकि, उसे पुलिस ने बाद में पकड़ लिया।

पुलिस ने आगे बताया, “प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि फौजिया को पता चला कि आशिक का किसी अन्य लड़की के साथ अफेयर चल रहा है और वह उसे धोखा दे रहा है। इस बात को लेकर आशिक और फौजिया में बहस हो गई थी। झगड़ा बढ़ गया तो आशिक ने फौसिया की टी-शर्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी।”

यह बात भी सामने आई है कि फ़ौजिया जब 17 साल की थी, तब वह गर्भवती हो गई थी। इसको लेकर आशिक को पॉक्सो अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद फौजिया ने एक बच्चे को जन्म दिया। उस बच्चे को गोद दे दिया गया। जेल से छूटने के बाद आशिक जब भी चेन्नई जाता था तो फ़ौजिया से मिलता था।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया