पहले पिलाई चाय, फिर बेहोश करके प्राइवेट पार्ट काट दिया: शामली के टेलर शहजाद ने दर्द से कराहते हुए 2 किन्नरों पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश के शामली में 2 किन्नरों पर शहज़ाद का प्राइवेट पार्ट काटने का आरोप (तस्वीर साभार: ani)

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने किन्नरों पर अपना प्राइवेट पार्ट काट देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का नाम शहज़ाद है जो शादीशुदा और बाल-बच्चेदार है। शहज़ाद का आरोप है कि उसकी जान पहचान किन्नरों से थी जिनके घर वो आता-जाता था। पुलिस ने 2 नामजद किन्नरों सहित 4 अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार (26 अक्टूबर 2022) की है।

शहज़ाद ने अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वह थानाभवन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गाँव सोंटा रसूलपुर का रहने वाला है। अपनी शिकायत में उसने किन्नर पिंकी और रेशमा को नामजद किया है। पिंकी का असली नाम ज़ब्बार और रेशमा का असली नाम कालू बताया जा रहा है। 4 अन्य आरोपित अज्ञात है। अपनी शिकायत में शहज़ाद ने बताया कि वह टेलर (दर्जी) का काम कर के अपना परिवार चलाता था। पीड़ित के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे भी हैं जिसमें 1 बेटा और 2 बेटियाँ शामिल हैं।

शिकायत में शहज़ाद ने बताया कि उसकी जान पहचान आरोपित किन्नरों से थी। वो उनके घर आया-जाया करता था। दी गई शिकायत के अनुसार घटना के दिन आरोपित किन्नरों ने शहज़ाद को शामली में कपड़े खरीदने के बहाने अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है कि आरोपितों ने रास्ते में चाय के बहाने शहज़ाद को नशीला पदार्थ पिला दिया जिस से वो बेसुध हो गया। शहज़ाद का कहना है कि इसी हालत में उसका गुप्तांग काट दिया गया। बाद में उसे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर मौजूद किसी जगह ले जाया गया।

पीड़ित के अनुसार प्राइवेट पार्ट काट कर आरोपितों ने उसे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कहीं फेंक दिया। बाद में होश आने पर उसने खुद को थानाभवन सुगर मिल के आस-पास पाया। शहज़ाद ने पुलिस में शिकायत देते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। इस शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 328 व 326 के तहत FIR दर्ज कर ली है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। एक वीडियो जारी कर के भी शहज़ाद ने इंसाफ की माँग की है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया