Saturday, July 27, 2024
Homeदेश-समाजपहले पिलाई चाय, फिर बेहोश करके प्राइवेट पार्ट काट दिया: शामली के टेलर शहजाद...

पहले पिलाई चाय, फिर बेहोश करके प्राइवेट पार्ट काट दिया: शामली के टेलर शहजाद ने दर्द से कराहते हुए 2 किन्नरों पर लगाया आरोप, FIR दर्ज

शामली जिले में शहजाद नाम के युवक ने दो किन्नरों पर अपना प्राइवेट पार्ट काट देने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसकी जान पहचान किन्नरों से थी जिनके घर वो आता-जाता था। उन्हीं लोगों ने एक दिन उसे अपने पास गाड़ी में बुलाया और फिर नशा देकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने किन्नरों पर अपना प्राइवेट पार्ट काट देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का नाम शहज़ाद है जो शादीशुदा और बाल-बच्चेदार है। शहज़ाद का आरोप है कि उसकी जान पहचान किन्नरों से थी जिनके घर वो आता-जाता था। पुलिस ने 2 नामजद किन्नरों सहित 4 अज्ञात आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया है। घटना बुधवार (26 अक्टूबर 2022) की है।

शहज़ाद ने अगले दिन 27 अक्टूबर 2022 को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वह थानाभवन पुलिस स्टेशन क्षेत्र के गाँव सोंटा रसूलपुर का रहने वाला है। अपनी शिकायत में उसने किन्नर पिंकी और रेशमा को नामजद किया है। पिंकी का असली नाम ज़ब्बार और रेशमा का असली नाम कालू बताया जा रहा है। 4 अन्य आरोपित अज्ञात है। अपनी शिकायत में शहज़ाद ने बताया कि वह टेलर (दर्जी) का काम कर के अपना परिवार चलाता था। पीड़ित के परिवार में पत्नी के अलावा 3 बच्चे भी हैं जिसमें 1 बेटा और 2 बेटियाँ शामिल हैं।

शिकायत में शहज़ाद ने बताया कि उसकी जान पहचान आरोपित किन्नरों से थी। वो उनके घर आया-जाया करता था। दी गई शिकायत के अनुसार घटना के दिन आरोपित किन्नरों ने शहज़ाद को शामली में कपड़े खरीदने के बहाने अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया। आरोप है कि आरोपितों ने रास्ते में चाय के बहाने शहज़ाद को नशीला पदार्थ पिला दिया जिस से वो बेसुध हो गया। शहज़ाद का कहना है कि इसी हालत में उसका गुप्तांग काट दिया गया। बाद में उसे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर मौजूद किसी जगह ले जाया गया।

पीड़ित के अनुसार प्राइवेट पार्ट काट कर आरोपितों ने उसे दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर कहीं फेंक दिया। बाद में होश आने पर उसने खुद को थानाभवन सुगर मिल के आस-पास पाया। शहज़ाद ने पुलिस में शिकायत देते हुए आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की माँग की है। इस शिकायत पर पुलिस ने IPC की धारा 328 व 326 के तहत FIR दर्ज कर ली है। ऑपइंडिया के पास FIR कॉपी मौजूद है। एक वीडियो जारी कर के भी शहज़ाद ने इंसाफ की माँग की है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

एनडीटीवी हो या 'द वायर', इन्हें कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

एस-400 ‘सुदर्शन’ का दिखा दम: दुश्मनों के हमलावर ‘पैकेज’ का 80% हिस्सा किया साफ, IAF हुई और भी ताकतवर

भारतीय वायुसेना ने अपने एस-400 हवाई रक्षा प्रणाली का नाम पौराणिक संदर्भ में 'सुदर्शन' रखा है।

पुलिस ने की सिर्फ पूछताछ, गिरफ्तार नहीं: हज पर मुस्लिम महिलाओं के यौन शोषण की आवाज उठाने वाले दीपक शर्मा पर कट्टर इस्लामी फैला...

दीपक शर्मा कहते हैं कि उन्होंने हज पर महिलाओं के साथ होते व्यवहार पर जो ट्वीट किया, वो तथ्यों पर आधारित है। उन्होंने पुलिस को भी यही बताया है।

प्रचलित ख़बरें

- विज्ञापन -