नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर नेपाल भाग रहा था वसीउल्लाह खान, SSB ने दबोचा: यूपी की रहने वाली है पीड़िता

नाबालिग हिन्दू लड़की को ले कर नेपाल में घुस रहा वसीउल्लाह बॉर्डर पर धराया

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर से एक नाबालिग हिन्दू लड़की को सही-सलामत बचा लिया है। इस लड़की को वसीउल्लाह शफी खान नाम का एक आरोपित अपने साथ नेपाल ले जा रहा था। आरोपित मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है, जबकि लड़की उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। पीड़िता और आरोपित को जिला सिद्धार्थनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना शुक्रवार (9 दिसंबर 2022) की है।

जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह शुक्रवार को भी SSB के जवान सीमा पर चौकसी रखे हुए थे। इस बीच दोपहर लगभग 10:30 पर भारत से नेपाल की सीमा में घुस रहे एक लड़के और लड़की पर जवानों की नजर पड़ी। दोनों के हाथों में सामान थे, जिस से जवानों को उनके कहीं दूर सफर से आने का शक हुआ। दोनों को रोक कर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सवाल शुरू किए तो लड़का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद SSB के जवानों ने सारा सच निकलवा लिया। लड़के का नाम वसीउल्लाह सफी खान निकला। वह मूल रूप से गुजरात प्रदेश के वापी जिले में बल्लम नगर क्षेत्र का रहने वाला निकला। वसीयल्लाह की उम्र लगभग 23 साल है। वहीं लड़की उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना क्षेत्र के स्वरूपनगर की रहने वाली निकली। वह नाबालिग बताई जा रही है, जो हिन्दू धर्म से है। लड़की की उम्र लगभग 17 बताई जा रही है।

शक होने के बाद SSB के जवानों ने दोनों को कस्टडी में ले लिया। तत्काल ही जिला पुलिस सिद्धार्थनगर को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस वसीउल्लाह सफी खान और लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के परिवार को संपर्क साधा गया है। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि वसीउल्लाह शफी खान लड़की को नेपाल के रास्ते किसी और देश ले जाने की फिराक में था। दोनों संपर्क में कैसे आए इसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। आरोपितों के पास मिले कागजातों की भी जाँच करवाई जा रही है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया