Wednesday, June 18, 2025
Homeदेश-समाजनाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर नेपाल भाग रहा था वसीउल्लाह खान, SSB ने दबोचा:...

नाबालिग हिन्दू लड़की को लेकर नेपाल भाग रहा था वसीउल्लाह खान, SSB ने दबोचा: यूपी की रहने वाली है पीड़िता

दोनों के हाथों में सामान थे, जिस से जवानों को उनके कहीं दूर सफर से आने का शक हुआ। दोनों को रोक कर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सवाल शुरू किए तो लड़का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने भारत-नेपाल सीमा के बढ़नी बॉर्डर से एक नाबालिग हिन्दू लड़की को सही-सलामत बचा लिया है। इस लड़की को वसीउल्लाह शफी खान नाम का एक आरोपित अपने साथ नेपाल ले जा रहा था। आरोपित मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है, जबकि लड़की उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है। पीड़िता और आरोपित को जिला सिद्धार्थनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। घटना शुक्रवार (9 दिसंबर 2022) की है।

जानकारी के मुताबिक, हर दिन की तरह शुक्रवार को भी SSB के जवान सीमा पर चौकसी रखे हुए थे। इस बीच दोपहर लगभग 10:30 पर भारत से नेपाल की सीमा में घुस रहे एक लड़के और लड़की पर जवानों की नजर पड़ी। दोनों के हाथों में सामान थे, जिस से जवानों को उनके कहीं दूर सफर से आने का शक हुआ। दोनों को रोक कर सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने सवाल शुरू किए तो लड़का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

बताया जा रहा है कि कुछ ही देर बाद SSB के जवानों ने सारा सच निकलवा लिया। लड़के का नाम वसीउल्लाह सफी खान निकला। वह मूल रूप से गुजरात प्रदेश के वापी जिले में बल्लम नगर क्षेत्र का रहने वाला निकला। वसीयल्लाह की उम्र लगभग 23 साल है। वहीं लड़की उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के थाना क्षेत्र के स्वरूपनगर की रहने वाली निकली। वह नाबालिग बताई जा रही है, जो हिन्दू धर्म से है। लड़की की उम्र लगभग 17 बताई जा रही है।

शक होने के बाद SSB के जवानों ने दोनों को कस्टडी में ले लिया। तत्काल ही जिला पुलिस सिद्धार्थनगर को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस वसीउल्लाह सफी खान और लड़की को अपने साथ ले गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। दोनों के परिवार को संपर्क साधा गया है। आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि वसीउल्लाह शफी खान लड़की को नेपाल के रास्ते किसी और देश ले जाने की फिराक में था। दोनों संपर्क में कैसे आए इसकी भी जानकारी पुलिस जुटा रही है। आरोपितों के पास मिले कागजातों की भी जाँच करवाई जा रही है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

न किसी की ‘पंचायती’ स्वीकारी, न किसी की ‘पंचायती’ करेंगे स्वीकार… 35 मिनट में PM मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को बता दी उनकी ‘औकात’:...

35 मिनट की बातचीत पिछले महीने ऑपरेशन सिंदूर के वक्त जो खबरें आईं थीं उससे संबंधित थीं, जिनमें ट्रंप के एक पोस्ट के बाद धड़ल्ले से चलाया गया कि भारत ने तो ऑपरेशन सिंदूर इसलिए रोका क्योंकि अमेरिका ने हस्तक्षेप किया था।

कागजों से निकल कर 40 करोड़ लोगों तक पहुँची सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएँ: ₹1 लाख करोड़ पहुँचा बजट: 11 सालों में इतना बदल गया हेल्थ...

भारत की स्वास्थ्य सेवाओं में मोदी सरकार ने एक मील का पत्थर स्थापित किया है। गंभीर और असाध्य बीमारियों के लिए भी विकल्प मौजूद किए।
- विज्ञापन -