Wednesday, October 23, 2024

टीम इंडिया के लिए खेलती है जेमिमा रोड्रिगेज, पिता मुंबई के जिमखाना क्लब में करवा रहे थे ईसाई धर्मांतरण: सदस्यता समाप्त

मुंबई के खार जिमखाना क्लब ने भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिगेज की सदस्यता खत्म कर दी है। आरोप है कि जेमिमा के पिता ने जिमखाना क्लब का हॉल ईसाई धर्मांतरण के लिए बुक करवाया था। जेमिमा के पिता इवान पर यह आरोप लगाया गया है। वह एक ईसाई मिशनरी से जुड़े हैं।

जिमखाना क्लब कमिटी में शामिल शिव मल्होत्रा ने कहा है कि जेमिमा की सदस्यता का उनके पिता ने गलत फायदा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मार्च 2023 से लेकर नवम्बर 2024 तक इवान ने ईसाई धर्मांतरण के लिए जिमखाना का हॉल बुक किया। उन पर वित्तीय गड़बड़ियाँ करने का आरोप भी है।

बताया जा रहा है कि इसी विवाद के चलते जेमिमा रोड्रिगेज की सदस्यता खत्म की गई। हालाँकि, जिमखाना क्लब ने इन आरोपों को नकारा है और कहा है कि अगले माह जिमखाना के चुनाव होने हैं और तभी यह विवाद पैदा किया जा रहा है। जेमिमा ने इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।