Tuesday, October 22, 2024

जूनियर आर्टिस्ट का यौन शोषण करता था स्त्री-2 का कोरियोग्राफर जानी बाशा … IB मंत्रालय ने नेशनल अवार्ड लिया वापस: फिल्म अवार्ड में आने से भी मना किया

यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा उर्फ जानी मास्टर से आईबी मंत्रालय ने नेशनल अवार्ड वापस लेने का निर्णय लिया है। इसके अलावा जानी मास्टर को जो 70वा फिल्म अवार्ड देने का निमंत्रण दिया गया था वो भी वापस ले लिया गया है।

मंत्रालय की ओर से जारी नोट में कहा गया, आरोप की गंभीरता देखते हुए सक्षम प्राधिकारी ने शेख जानी बाखा को फिल्म थिरुचित्रम्बलम के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देने का निर्णय अगले आदेश तक निलंबित करने का निर्णय लिया है। इसिलए 8 अक्तूबर को विज्ञान भवन में आयोजित होने वाले 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के लिए बाशा को दिया गया निमंत्रण भी वापस ले लिया गया है।

जानी मास्टर को साल 2022 में रिलीज हुई धनुष की फिल्म ‘तिरुचित्रम्बालम’ के गाने ‘मेघम करुकथा’ का डांस कोरियोग्राफ करने के लिए नेशनल अवॉर्ड दिया गया था। उन्होंने स्त्री-2 के गाने ‘आई नहीं’ और पुष्पा के गाने ‘श्रीवल्ली’ को भी कोरियाग्राफ किया है।

बता दें कि जानी मास्टर के खिलाफ उनकी जूनियर आर्टिस्ट ने ही यौन उत्पीड़न का केस किया था। आर्टिस्ट ने बताया था कि जानी मास्टर ने चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में अलग-अलग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के दौरान उसका यौन शोषण किया था। शिकायत के बाद तेलंगाना पुलिस ने उन्हें गोवा से अरेस्ट किया था।