Homeदेश-समाजजिन 3 खालिस्तानी आतंकियों ने गुरदासपुर पुलिस चौकी पर फेंके थे ग्रेनेड, उनका UP...

जिन 3 खालिस्तानी आतंकियों ने गुरदासपुर पुलिस चौकी पर फेंके थे ग्रेनेड, उनका UP के पीलीभीत में एनकाउंटर: 2 एके-47 के साथ ग्रोक पिस्टल और कारतूस बरामद

पीलीभीत में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। इस ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए, जिसमें एक-47 भी शामिल थे।

यूपी के पीलीभीत जिले में सोमवार (23 दिसंबर 2024) को खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकियों को पुलिस एनकाउंटर में मार गिराया गया। ये आतंकी कुछ समय पहले पंजाब के गुरदासपुर पुलिस चौकी पर ग्रेनेड से हमला करने में शामिल थे। इस ऑपरेशन को यूपी और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। मारे गए आतंकियों की पहचान गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ रवि और जसप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह के रूप में हुई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनकाउंटर पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में देर रात हुआ। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि ये आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर उन्हें आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीनों आतंकी घायल हो गए। उन्हें तुरंत पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आतंकियों के पास से दो एके-47 राइफल, दो ग्लॉक पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए हैं। डीजीपी प्रशांत कुमार ने इस ऑपरेशन को बड़ी सफलता बताया। उन्होंने कहा कि यह दो राज्यों की पुलिस के बीच बेहतरीन तालमेल का परिणाम है। ऑपरेशन की अगुवाई पीलीभीत के एसपी अविनाश पांडेय ने की।

पुलिस के मुताबिक, मारे गए तीनों आतंकी गुरुदासपुर के रहने वाले थे। उनकी उम्र 18 से 25 साल के बीच थी। ये लोग खालिस्तानी कमांडो फोर्स के सदस्य थे और उत्तर प्रदेश के तराई इलाके में छिपे हुए थे।

इस ऑपरेशन में यूपी पुलिस की एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ पंजाब पुलिस की टीम भी शामिल थी। डीजीपी ने कहा कि एनकाउंटर अपराधियों के लिए सख्त संदेश है कि कानून से बच पाना नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि रविवार (22 दिसंबर 2024) की देर रात यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम के साथ एनकाउंटर में तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

बेचे जाने और लीज पर देने का अंतर भूल बैठे हैं अखिलेश यादव, JPNIC ‘बिक गया’ या सिर्फ लीज पर गया? सपा प्रमुख के...

JPNIC विवाद में अखिलेश यादव के ‘बेचने’ के आरोप की पड़ताल पर जानिए योगी सरकार का लीज मॉडल, CAG की आपत्तियां और 265 करोड़ से 865 करोड़ तक कैसे पहुँचा प्रोजेक्ट।

UP में तेजी से बढ़ रही है ‘गो-इकोनॉमी’, दूध के साथ-साथ गोमूत्र भी बन रहा है रोजगार का साधन: शैम्पू, साबुन और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर...

सवाल उनसे है जो गाय, गोबर और गौमूत्र का नाम सुनते ही मजाक बनाने लगते हैं- जब यही व्यवस्था किसान का खर्च घटाकर उसकी आय बढ़ा रही है और तो उपहास किस बात का है?
- विज्ञापन -