नीतीश की इफ्तार Vs नवरात्रि पे फलाहार: ‘हिंदू हृदय सम्राट’ को लोगों ने कहा – आप बनें बिहार के CM

नितीश कुमार और गिरिराज सिंह

बिहार में इन दिनों सियासी पारा बहुत गरमाया हुआ। चुनावों के दौरान एक दूसरे के विरोधी अब एक दूसरे की इफ्तार पार्टी में शिरकत करने के कारण चर्चा का विषय बन गए हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार पर एक ट्वीट किया है, जिसके बाद लोगों ने नीतीश की आलोचना में और गिरिराज सिंह की तारीफ़ में ट्वीट्स की झड़ी लगा दी।

दरअसल, पटना के हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित इफ्तार पार्टी में ‘हम'(हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के अध्यक्ष जीतनराम माँझी शामिल हुए, और माँझी द्वारा आयोजित इफ्तार में नीतीश कुमार पहुँचे। इसके बाद इफ्तार पार्टी के बहाने मेल-जोल बढ़ाने पर भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश पर तीख़ी टिप्पणी करते हुए लिखा, “कितनी खूबसूरत तस्वीर होती जब इतनी ही चाहत से नवरात्रि पे फलाहार का आयोजन करते और सुंदर सुदंर फ़ोटो आते??…अपने कर्म धर्म में हम पिछड़ क्यों जाते और दिखावा में आगे रहते हैं???”

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1135770253416206336?ref_src=twsrc%5Etfw

गिरिराज सिंह की इस टिप्पणी पर अधिकांश ट्विटर यूजर उनसे सहमत नजर आए और अप्रत्यक्ष रूप से यूजर्स ने नीतीश के इस मेल-जोल पर खूब तंज कसा। नीतीश पर गिरिराज की दिखावे वाली टिप्पणी पर सबसे पहले तो लोगों ने गिरिराज की बेबाकी की तारीफ़ की।

https://twitter.com/SengarAjay505/status/1135776083381383168?ref_src=twsrc%5Etfw

कुछ लोगों ने यहाँ तक इच्छा जताई कि वो उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं। यूजर्स ने उन्हें ‘हिंदू हृदय सम्राट’ भी बताया।

https://twitter.com/Ashutos69880417/status/1135774476870737920?ref_src=twsrc%5Etfw

अधिकतर यूजर्स सोशल मीडिया पर गिरिराज के समर्थन में नजर आए और उन्होंने नीतीश के इफ्तार को नाटक करार दिया। एक यूजर का ये भी कहना रहा कि अगर अब इन्होंने नवरात्रि में फलाहार का आयोजन नहीं करवाया तो आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हें करारा जवाब मिलेगा।

https://twitter.com/TarachandRath11/status/1135797418606260224?ref_src=twsrc%5Etfw
ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया