‘बच्चा कितना काला होगा’: प्रिंस हैरी-मेगन ने बताया शाही परिवार का घिनौना सच, ओप्रा विन्फ्रे के इंटरव्यू में खुलासा

प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल (साभार: Deadline)

शाही परिवार से नाता तोड़ कर जीवन में आगे बढ़ने का निर्णय लेने के कारण प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मार्केल (Meghan Markle) लंबे समय से चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि इस जोड़े ने शाही परिवार में बड़ी अजीब स्थितियों का सामना किया। मेगन को तो रंग आधारित भेदभाव भी झेलना पड़ा। हॉलीवुड स्टार ओप्रा विन्फ्रे को दिए अपने इंटरव्यू में उन्होंने इन सब चीजों पर बात की।

ओप्रा से बात करते हुए, मेगन मार्केल ने बताया कि वह उस समय बहुत चिंतित थीं जब उन्हें पता चला कि यूके का शाही परिवार हैरी और उनके बच्चे आर्ची को कोई सुरक्षा नहीं दे रहा।

मेगन ने बताया कि जब वह गर्भवती थीं तो शाही परिवार में कई तरह की बातें होती थीं। जैसे लोग बात करते थे कि उनके आने वाले बच्चे को शाही टाइटल नहीं दिया जा सकता। जब ओप्रा ने यह सुन उनसे पूछा कि क्या ये सब आर्ची के रंग के कारण हुआ, इस पर मैकेल शांत हो गईं और एक लंबी साँस ली।

https://twitter.com/themoneycoach/status/1368740736246689804?ref_src=twsrc%5Etfw

उन्होंने बताया कि गर्भावस्था के दौरान, शाही परिवार यहाँ तक बात करता था कि उन दोनों के बच्चे का रंग कितना काला होगा। जब ओप्रा ने पूछा कि आखिर इस तरह की बातें उनसे करता कौन था, तब मेगन ने बताया कि वह उनका नाम नहीं बता सकती क्योंकि ये उनके लिए सही नहीं होगा।

इसके अलावा उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि शाही परिवार में भेदभाव के चलते उनके मन में आत्महत्या के ख्याल भी आए। वहाँ उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में एक शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य को भी बताया लेकिन उन्होंने कोई मदद करने से इंकार कर दिया।

https://twitter.com/themoneycoach/status/1368740736246689804?ref_src=twsrc%5Etfw

इसी इंटरव्यू में प्रिंस हैरी ने भी कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने उन चुनौतियों व दबावों के बारे में बताया जिसे उन्होंने शाही परिवार का हिस्सा होने के कारण फेस करना पड़ा। हैरी ने बताया कि उन्हें 2020 के शुरुआती सालों में ही आर्थिक रूप से मदद मिलना बंद हो गई थी।

उन्हें बस वही मिला जो उनकी माँ ने उनके लिए छोड़ा था। वह कहते हैं कि शायद उनकी माँ को पता था कि क्या होगा। इसीलिए इस कठिन समय में वह हर समय अपनी माँ के अस्तित्व को महसूस करते रहे। प्रिंस हैरी ने बताया कि उन्हें शाही परिवार में फँसा हुआ महसूस होता था।

बता दें कि प्रिंस हैरी और मेगन जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें इस बार लड़की होगी। आर्ची (अपने बेटे) के रंग पर बात करते हुए उन्होंने कोई बातचीत साझा करने से मना किया और कहा कि वे इसके लिए सहज नहीं हैं।

https://twitter.com/chrisshipitv/status/1368729014966382596?ref_src=twsrc%5Etfw

मालूम हो कि प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने एक दूसरे को साल 2016 में डेट करना शुरू किया था। दोनों की शादी 2018 में हुई। 2020 में उन्होंने बताया कि वह शाही परिवार का नाम और इससे जुड़ी सभी जिम्मेदारियों को त्याग रहे हैं। इसके बाद उनसे शाही सुरक्षा और सभी राजशाही ठाठ छीन लिए गए।

उल्लेखनीय है कि मीडिया में हैरी और मेगन के रिश्ते को लेकर तमाम तरह की कहानियाँ हैं। मेगन पहली ऐसी दूसरे रंग की महिला हैं जिनका विवाह ब्रिटिश राजकुमार से हुआ। खबरों के मुताबिक कई हस्तियों ने इसका विरोध किया था कि उनके साथ रंग के आधार पर इस तरह का अनुचित व्यवहार हुआ।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया