कश्मीर के पुंछ में सेना के कमांडर को ले जा रहे हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: सभी अधिकारी सुरक्षित

प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के पुँछ जिले के पास आज (गुरुवार, 24 अक्टूबर, 2019 को) भारतीय सेना के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। चॉपर के सवारों में भारतीय सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह भी शामिल थे। ध्रुव नामक श्रेणी के इस चॉपर की लैंडिंग का कारण तकनीकी खराबी को बताया जा रहा है। सेना की उत्तरी कमांड ने एक बयान में कहा, “उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को ले कर जा रहे एक हेलीकॉप्टर को तकनीकी समस्या के चलते पुँछ के क्षेत्र में लैंडिंग करने के लिए मजबूर पड़ा है। चालक दल के सभी सदस्य और अधिकारी सुरक्षित हैं।” लैंडिंग पुँछ के मंडी इलाके में होने की बात मीडिया में कही जा रही है

https://twitter.com/ani_digital/status/1187319340489510912?ref_src=twsrc%5Etfw https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1187298273045831686?ref_src=twsrc%5Etfw

जब यह घटना हुई, तो लेफ्टिनेंट जनरल सिंह 16 कॉर्प्स एरिया ऑफ़ ऑपरेशन्स की एक फॉरवर्ड लोकेशन से वापिस लौट रहे थे। यह नियंत्रण रेखा (एलओसी) के बहुत ही पास का इलाका है।

लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को 2016 में उड़ी हमले की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में हुई सीमित सैन्य कार्रवाई (सर्जिकल स्ट्राइक) का अहम हिस्सा माना जाता है। वही इस ऑपरेशन का चेहरा भी थे। इसके अलावा सेना के सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कुछ साल पहले भी लेफ्टिनेंट जनरल सिंह से जुड़ा कोई हेलीकॉप्टर हादसा हो चुका है।

सेना के सूत्रों के मुताबिक चॉपर को उड़ाने वाले पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल नाम्बियार थे। उनके को पायलट एक नेवी से सेना में डेपुटेशन पर आए अधिकारी थे जिनका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। दोनों पायलटों में से एक को चोटें आने की बात कही जा रही है।

https://twitter.com/AdityaRajKaul/status/1187338623152250880?ref_src=twsrc%5Etfw

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस के सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि पायलटों के अलावा एक सिविलियन भी घायल हुआ है।

ऑपइंडिया स्टाफ़: कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया