Homeविविध विषयअन्यजिस कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया वर्ल्ड कप, उसे अपने ही देश में एयरपोर्ट...

जिस कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया को जिताया वर्ल्ड कप, उसे अपने ही देश में एयरपोर्ट पर कोई पूछने तक नहीं आया: वीडियो में अकेले दिखे पैट कमिंस

इसके उलट भारत में क्रिकेटरों का भव्य स्वागत होता रहा है। IPL में जीत के बाद भी उस टीम के गृह राज्य में भव्य स्वागत होता है। जबकि ताज़ा वीडियो में...

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। तेज़ गेंदबाज पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने ये कमाल किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस क्रिकेट मैच में 1.25 लाख से भी अधिक दर्शक पहुँचे थे। अब ऑस्ट्रेलिया की टीम ट्रॉफी के साथ अपने देश पहुँच गई है। टीम के कप्तान पैट कमिंस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो ऑस्ट्रेलिया के सिडनी एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं।

हालाँकि, इस दौरान गौर करने वाली बात ये रही कि ऑस्ट्रेलियाई टीम या उसके कप्तान के स्वागत में वहाँ की जनता में कोई खास उत्साह नहीं दिखा। जैसा कि सोचा जा रहा था कि वर्ल्ड कप जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की जनता बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर अपनी टीम का स्वागत करने आएगी, जैसा कि अक्सर भारत या अन्य देशों में विजेता टीमों एवं खिलाड़ियों के साथ देखा जाता रहा है – वैसा कुछ भी नहीं हुआ। सब कुछ एकदम शांत-शांत सा रहा।

पैट कमिंस बुधवार (22 नवंबर, 2023) की सुबह सिडनी एयरपोर्ट पहुँचे। ऑस्ट्रेलिया के लिए ये छठी ODI वर्ल्ड कप जीत है। 30 वर्षीय कप्तान के स्वागत में इस दौरान बस कुछ मीडियाकर्मी ही मौजूद थे, आम लोगों का कोई अता-पता नहीं था। इसके उलट भारत में क्रिकेटरों का भव्य स्वागत होता रहा है। IPL में जीत के बाद भी उस टीम के गृह राज्य में भव्य स्वागत होता है। जबकि ताज़ा वीडियो में देखा जा सकता है कि पैट कमिंस के स्वागत के लिए वहाँ सिर्फ एक अधिकारी होता है जो उनसे हाथ मिलाता है और फिर उनके साथ जाता है।

इस दौरान पैट कमिंस अपनी ट्रॉली और बैग खुद लेकर जाते हुए दिख रहे हैं। वर्ल्ड कप के पहले 2 लीग मैचों में हार के बाद ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर रही, लेकिन उसके बाद कंगारू टीम ने लगातार जीत पर जीत दर्ज की और चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया। अब पैट कमिंस का इस जीत के बावजूद उनके देश में स्वागत न होने पर लोग कह रहे हैं कि वो कैब बुक कर के चुपचाप अपने घर चले गए होंगे। मैच से पहले पैट कमिंस ने कहा था कि एक बड़ी भीड़ को चुप कराने ज़्यादा संतोषजनक कुछ नहीं होता।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

राम-कृष्ण-शिव भी हैं, लेकिन सबसे ऊपर स्वामीनारायण: समझिए- BAPS की शुरुआत से बड़ा बनने की पूरी कहानी

BAPS के मंदिरों में राम, कृष्ण, शिव, पार्वती, गणेश और हनुमान की मूर्तियाँ भी होती हैं लेकिन वो सब मूर्तियाँ स्वामी स्वामीनारायण से छोटी होती हैं। आखिर क्या है इनकी मान्यता?

EC में कैसे आए 3 कमिश्नर? जब राजीव गांधी से भिड़े CEC शास्त्री, तो बदल दिया गया चुनाव आयोग का पूरा गेम

चुनाव आयोग में तीन कमिश्नर्स की व्यवस्था कैसे शुरू हुई? राजीव गाँधी, आरवीएस शास्त्री और टीएन शेषन से जुड़ी पूरी कहानी समझिए।
- विज्ञापन -