Homeदेश-समाजमुँह पर टेप, हाथ-पाँव बँधे, अर्धनग्न… मदरसे से गायब था 9 साल का बच्चा,...

मुँह पर टेप, हाथ-पाँव बँधे, अर्धनग्न… मदरसे से गायब था 9 साल का बच्चा, 2 दिन बाद कुएँ में तैरती मिली बोरी में बंद लाश

पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में जुट गई। इसी दिन शाम लगभग 5 बजे मदरसे से लगभग आधे किलोमीटर दूर एक कुएँ में कुछ चरवाहों को एक पीले रंग की बोरी तैरती दिखाई पड़ी।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक मदरसा छात्र की हत्या कर दी गई है। मृत छात्र की लाश मदरसे के पास एक कुआँ से बरामद हुई है। 9 वर्षीय छात्र का शव एक बोरे में पैक कर दिया गया था। हाथों और पैरों को बाँध कर मुँह पर प्लास्टिक का टेप चिपका दिया गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने 2 आरोपितों के खिलाफ FIR दर्ज कर के जाँच शुरू कर दी है। पीड़ित शनिवार (29 जून, 2024) से लापता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना फतेहपुर जिले के थाना क्षेत्र मलवाँ की है। यहाँ के सौरां गाँव में उलमा मदरसा है। आसपास के कई बच्चे यहाँ मज़हबी तालीम लेने जाते हैं। इन्हीं बच्चों में से 9 वर्षीय पीड़ित भी 2 माह से यहाँ रुक कर दीनी तालीम हासिल कर रहा था। यहाँ मौलवी रकीमुद्दीन छात्रों को पढ़ाते हैं। शनिवार (30 जून) को मौलवी ने छात्र के अब्बा को कॉल किया। उन्होंने बताया कि उनका इकलौता बेटा लापता है। परिजन फ़ौरन ही मदरसे में पहुँचे और अपनी तरफ से खोजबीन शुरू कर दी।

देर रात जब बच्चे का कुछ भी पता नहीं चला तो परिजनों ने रविवार (30 जून) को पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस भी बच्चे की खोजबीन में जुट गई। इसी दिन शाम लगभग 5 बजे मदरसे से लगभग आधे किलोमीटर दूर एक कुएँ में कुछ चरवाहों को एक पीले रंग की बोरी तैरती दिखाई पड़ी। यह कुआँ गाँव के ही सिंगरहा कब्रिस्तान के पास है। बोरी को बाहर निकाल कर देखा गया तो उसमें एक 9 वर्षीय बच्चे का शव था। शव के हाथ-पैर को बाँधा गया था और मुँह पर प्लास्टिक का टेप चिपका दिया गया था।

शरीर अर्धनग्न हालत में था। कमर के ऊपर कपड़ा नहीं था। मृतक ने काले रंग की पैंट पहन रखी थी। फ़ौरन ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव की पहचान करवाई तो वो मदरसे से लापता हुए छात्र का निकला। परिजनों को इसकी सूचना दी गई तो वो भी मौके पर पहुँचे। इस मामले में 2 आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने इस तहरीर पर केस दर्ज कर के जाँच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फतेहपुर के एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्रा ने घटना का जल्द खुलासा किए जाने का आश्वासन दिया है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

भारत में नदी जोड़ो परियोजना का भविष्य Part III: दुनिया में किन देशों ने सफलतापूर्वक किया रिवर लिंक प्रोजेक्ट का इस्तेमाल

भारत की नदी जोड़ो महा-योजना के तहत पूरे देश में कुल 30 अंतर-बेसिन जल स्थानांतरण (Inter-basin Water Transfer) लिंक प्रस्तावित किए गए हैं।

‘मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था?’: राहुल गाँधी-संदीप दीक्षित की PM मोदी और इटली की प्रधानमंत्री को लेकर घटिया टिप्पणी, कॉन्ग्रेस का महिला-विरोधी चेहरा...

राहुल गाँधी ने PM मोदी की विदेश नीति का मजाक उड़ाते हुए संदीप दीक्षित को गले लगाया। इसके बाद दीक्षित ने मेलोनी को लेकर भद्दी टिप्पणी की।
- विज्ञापन -