Tuesday, October 22, 2024

विनेश फोगाट जुलाना से पीछे, भाजपा ने हरियाणा में रुझानों में हासिल किया बहुमत

हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट विनेश फोगाट पीछे चल रही हैं। यहाँ पर पहले पायदान पर भाजपा के योगेश कुमार हैं। जुलाना में 4 राउंड की गिनती होने तक योगेश कुमार, विनेश फोगाट से लगभग 2000 वोटों से आगे हैं। योगेश कुमार को तीन राउंड में जहाँ 19218 वोट मिले हैं वहीं विनेश फोगाट 15577 वोट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

विनेश फोगाट चुनाव नतीजों में पहले राउंड में वोटों की गिनती के बाद योगेश कुमार से आगे थीं लेकिन बाद में पिछड़ गईं। विनेश फोगाट विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कॉन्ग्रेस में शामिल हुईं थी। पेशे से पहलवान विनेश फोगाट इन विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ काफी मुखर रही हैं।

वहीं पूरे हरियाणा के रुझानों में भाजपा ने कॉन्ग्रेस के ऊपर बड़ी बढ़त ले ली है। भाजपा सुबह 10:50 बजे तक 47 सीटों पर आगे है। वहीं कॉन्ग्रेस 36 सीटों पर आगे है। हरियाणा में भाजपा रुझानों में स्पष्ट बहुमत के आँकड़े को पा चुकी है और अगर यही रुझान नतीजों में बदलते हैं तो राज्य में भाजपा सरकार की वापसी हो सकती है।

चुनाव रुझानों के यह आँकड़े चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट से लिए गए हैं और इनमें आगे बदलाव हो सकता है।