Tuesday, October 22, 2024

डिप्टी CM बनने चले थे लालू के दामाद, रेवाड़ी में मिली बड़ी हार

हरियाणा विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी सीट से कॉन्ग्रेस के उम्मीदवार चिरंजीव राव को करारी हार झेलनी पड़ी है। चिरंजीव राव चारा घोटाले में जमानत पर चल रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव के दामाद हैं। उन्हें भाजपा लक्ष्मण सिंह यादव ने शिकस्त दी है।

चिरंजीव यादव को लगभग 55 हजार वोट मिले जबकि लक्ष्मण यादव 83 हजार से अधिक वोट पाने में सफल रहे। चिरंजीव राव 2019 में यहाँ से चुनाव जीते थे। चिरंजीव लालू प्रसाद यादव की बेटी अनुष्का यादव के पति हैं। चिरंजीव यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान कॉन्ग्रेस के जीतने पर डिप्टी सीएम के पद पर अपना दावा ठोंका था।

चिरंजीव यादव की विधायकी भी अब चली गई है। चिरंजीव राव का प्रचार करवाने लालू यादव के बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव भी पहुँचे थे। हालाँकि, इस चुनाव प्रचार का उन्हें फायदा नहीं हुआ और उन्हें हार झेलनी पड़ी है। उनकी पार्टी भी हरियाणा भी राज्य में वापसी नहीं कर पाई है।