Homeदेश-समाजB.Tech करके डिजिटल अरेस्ट करने लगा अकरम, कुछ ही दिनों में ₹4 करोड़ की...

B.Tech करके डिजिटल अरेस्ट करने लगा अकरम, कुछ ही दिनों में ₹4 करोड़ की ठगी: गैंग में शामिल रफीक, दानिश, कादिर

पुलिस ने बताया है कि इस गैंग का सरगना सोहेल अकरम है जो असम के करीमगंज का रहने वाला है। वह चेन्नई के एक कॉलेज बीटेक कर चुका है और अब ठगी करता है। वह इससे पहले बेटिंग के नाम पर भी ठगी करता था। उसके ऊपर दिल्ली में भी कई मामले दर्ज हैं।

उत्तर प्रदेश की आगरा पुलिस ने लोगों को डिजिटल अरेस्ट करने वाला एक गैंग पकड़ा है। इस गैंग को चार मुस्लिम युवक चला रहे थे। यह गैंग लोगों को ED-CBI अधिकारी बन कर डराता था और उन्हें डिजिटल अरेस्ट करके करोड़ों वसूलता था। इस गैंग का सरगना बीटेक कर चुका है।

आगरा पुलिस ने गुरुवार (10 अक्टूबर, 2024) को इस ठग गैंग का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि यह चारों दिल्ली में बैठ कर ठगी करते थे। यहाँ इन्होने एक दफ्तर बनाया हुआ था। इनका एक गुरुग्राम में भी दफ्तर था। यह गैंग लोगों को फोन करता था और अपने आप को ED-CBI या TRAI जैसे संस्थानों का अधिकारी बताता था।

गैंग उन लोगों को बताता था कि वह ड्रग तस्करी या फिर पैसे के हेरफेर जैसे मामले में फंस गए हैं और उन्हें डिजिटल तौर पर अरेस्ट किया जा रहा है। इसके बाद उनसे लाखों में रूपए माँगे जाते थे। गैंग उनसे ठगी करने के बाद फोन काट देता था और लोग बाद में असलियत जान पाते थे।

पुलिस ने बताया है कि इस गैंग का सरगना सोहेल अकरम है जो असम के करीमगंज का रहने वाला है। वह चेन्नई के एक कॉलेज बीटेक कर चुका है और अब ठगी करता है। वह इससे पहले बेटिंग के नाम पर भी ठगी करता था। उसके ऊपर दिल्ली में भी कई मामले दर्ज हैं।

सोहेल को दिल्ली में गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उसके साथ मोहम्मद राजा रफीक, दानिश और कादिर भी शामिल थे। यह ठगी के लिए फर्जी सिम का जुगाड़ करते थे। जिन खातों में पैसा मंगाया जाता था वह किसी मजदूर का होता था। उन्हें लालच देकर यह पैसा मंगाया जाता था।

आगरा पुलिस ने यह गिरफ्तारी एक छापेमारी में की है। इन ने आगरा के एक पूर्व रेलवे कर्मी को ठगा था। रेलवे कर्मी को इन्होने TRAI का अधिकारी बनके फोन किया था और धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। रेलवे कर्मी नईम मिर्जा बेग ने इनके खाते में ₹14 लाख डाले थे। उन्होंने बाद में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई।

जब पुलिस ने इस मामले की जाँच के लिए फोन नम्बर और खाते की जाँच चालू की। पुलिस को पता चला कि जिस खाते में इन्होने नईम बेग से ठगी की है उसमें अलग-अलग जगह से इन लोगों ने ₹2.70 करोड़ भी मँगाए हैं। पुलिस ने इसके बाद एक के बाद एक कड़ी खोलनी चालू की।

इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला है कि इन लोगों ने पिछले कुछ ही दिनों में ₹4 करोड़ ठगे हैं। आगरा पुलिस ने बताया है कि उत्तर प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट के मामले में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस ने कहा है कि इनके कई और साथी अभी गिरफ्तार किए जाने हैं, उनकी टीमें तलाश कर रही हैं।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘ऐसा तो हर जगह होता है’ से ‘कॉम्प्रोमाइज करना होगा’ तक: कैसे सामान्य बनाया जाता रहा कास्टिंग काउच का मुद्दा? संचिता उगले की मौत...

संचिता उगले की मौत के बाद फिर चर्चा में आया कास्टिंग काउच। कलाकारों के अनुभव, विवादित बयान और मनोरंजन जगत में शोषण की मानसिकता।

PM नरेंद्र मोदी के 4399 दिन: यात्रा एक ऐसे जननेता की, जिनके लिए राजनीति है राष्ट्रनिर्माण की साधना, सेवा का दायित्व

4,399 दिन केवल कैलेंडर की गिनती नहीं हैं। ये दिन सेवा के हैं, संघर्ष के हैं, संकल्प के हैं, अनुशासन के हैं, तपस्या के हैं और करोड़ों भारतीयों के विश्वास के हैं।
- विज्ञापन -