Tuesday, October 22, 2024

कर्नाटक के बेलगावी में विसर्जन यात्रा में बवाल,दुर्गा प्रतिमा खंडित

कर्नाटक के बेलगावी में दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा को विसर्जन को ले जा रहे हिन्दुओं पर हमला किया गया। हिन्दुओं ने आरोप लगाया कि उनके विसर्जन जुलूस पर मुस्लिमों ने हमला किया और बाद में दुर्गा प्रतिमा भी खंडित कर दी। मामले में पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बेलगावी के सोलापुर गाँव में रविवार (13 अक्टूबर, 2024) को यह घटना हुई। यहाँ रविवार को हिन्दू दुर्गा पूजा के बाद प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान फिरोज नाम के युवक से उनका विवाद हो गया। इसके बाद मुस्लिम भीड़ इकट्ठी हुई और विवाद चालू गया।

इसी दौरान दुर्गा प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। यहाँ मौके पर पहुँची पुलिस ने लोगों पर लाठी चार्ज किया और शान्ति व्यवस्था बहाल की। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। प्रतिमा खंडित होने के चलते हिन्दू काफी आक्रोशित हैं।