Monday, October 21, 2024

गिरिराज सिंह ने चालू की ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’, त्रिशूल देकर हुआ स्वागत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार (18 अक्टूबर, 2024) से अपनी ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ चालू की है। यह यात्रा भागलपुर से चालू हुई है और यह किशनगंज में खत्म होगी। इस यात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को एकजुट करना है। इस यात्रा में ‘संगठित हिन्दू-सुरक्षित हिन्दू’ का नारा दिया गया है।

यह यात्रा शुरू करने के लिए भागलपुर पहुँचे गिरिराज सिंह को भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने त्रिशूल देकर सम्मांनित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा समेत बाकी हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह यात्रा बिहार के उन सीमांचल जिलों से निकलेगी जहाँ बीते समय में मुस्लिम प्रभाव काफी देखा गया है।

गिरिराज सिंह की इस यात्रा को लेकर काफी ओगों ने प्रश्न उठाए हैं। हालाँकि, गिरिराज सिंह ने कहा कि वह अमन-चैन के लिए यात्रा पर निकले हैं और मेरा संदेश ‘बंटेगे तो कटेंगे’ का रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर सवाल उठाने वाले लोग वहीं हैं जो दंगा फैलाते हैं।