Monday, October 21, 2024

हवा में जहर, यमुना दूषित, AAP सरकार का उपाय: दिवाली के पटाखे बैन करो

आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार ने हाल ही में दिवाली के दौरान पटाखों को बेचने-खरीदने और जलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस बीच दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा और राजधानी की स्थित बद से बदतर होती जा रही है।

दिल्ली से होकर बहने वाली यमुना नदी भी जहरीले फोम से भरी हुई है। दूसरी तरफ दिल्ली की हवा ठंड का मौसम आते ही खराब होना चालू गई है। कई इलाकों में AQI 300+ होने लगा है। लगभग 10 साल से दिल्ली की सत्ता में काबिज AAP सरकार ने राजधानी में प्रदूषण नियंत्रित के लिए कोई असल काम करने के बजाय दिवाली के पटाखे बैन करना चुना है।

दिल्ली में प्रदूषण का एक बड़ा स्रोत पंजाब में धान की कटाई के बाद जलने वाली पराली है। इस पर भी पंजाब की AAP सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही। पंजाब में धान की कटाई शुरू होने के साथ ही पराली जलना चालू हो चुकी हैं। अब तक पंजाब में 1300+ ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं। लगता है, दिल्ली ने AAP को वोट दिया ताकि वे महीनों तक घुटन महसूस करें।