Monday, October 21, 2024

हिंदू बन ‘मामा-भांजे’ रेस्टोरेंट चला रहा था मुबीन, वेज के नाम पर नॉनवेज खिलाया तो चला बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में ‘मामा-भांजे’ नाम से मुबीन रेस्टोरेंट चला रहा था। उसके ऊपर अपनी पहचान छुपा कर खाना बेचने का आरोप है। मुबीन के ऊपर आरोप लगाया गया था कि वह शाकाहारी खाने के नाम पर छुपा कर मांस बेच रहा था। उसके ऊपर अब कार्रवाई की गई है। कानपुर नगर निगम ने अब उसके रेस्टोरेंट के ऊपर बुलडोजर चलाया है।

कानपुर नगर निगम ने मुबीन के रेस्टोरेंट के खिलाफ अतिक्रमण के आरोपों की भी जाँच करवाई थी। इसके बाद शुक्रवार (18 अक्टूबर, 2024) को कानपुर नगर निगम ने रेस्टोरेंट का बाहर किया गया अतिक्रमण तोड़ दिया। मुबीन के खिलाफ खाद्य विभाग में भी जाँच करवाई जा रही है।

मामा-भांजे रेस्टोरेंट के खिलाफ बजरंग दल ने भी इससे पहले प्रदर्शन किया था। बजरंग दल की शिकायत के आधार पर मुबीन की दुकान से सैंपल लिए गए थे जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है।