Monday, October 21, 2024

‘क्राइम पेट्रोल’ एक्ट्रेस शबरीन ने हिंदू प्रेमी के भतीजे को किया किडनैप, गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर में साढ़े तीन साल के बच्चे की किडनैपिंग मामले में क्राइम पेट्रोल शो में रोल करने वाली शबरीन नाम की महिला को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि शबरीन का बच्चे के चाचा बृजेश सिंह से अफेयर था। हालाँकि परिवार ने मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण रिश्ते से मना कर दिया। इसके बाद शबरीन ने बच्चे की किडनैपिंग को अंजाम दिया।

वरिष्ठ अधिकारी जयराज रानावाने ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, “शबरीन बृजेश के लिए इतनी पागल थी उसे ये भी नहीं एहसास हुआ कि वो कर क्या रही है। ऐसा तब है जब वो खुद ‘क्राइम पेट्रोल’ जैसे सीरियलों में काम कर चुकी है।”

पुलिस ने बताया कि बृजेश का भतीजा प्रिंस स्कूल में था। तभी, वहाँ शबरीन पहुँची और उसे लेकर अपने साथ आ गई। प्रिंस उसे जानता था इसलिए जाने में हिचका नहीं। बाद में जब दोपहर के बाद भी प्रिंस घर नहीं लौटा तो पूछताछ होने लगी।सीसीटीवी फुटेज से पूरा मामला खुला और ऑटोड्राइवर से पूछताछ के बाद लोकेशन नयागाँव का पता चला। यही उसने प्रिंस को लगा हुआ था। पुलिस ने शबरीन को गिरफ्तार करके बच्चा माता-पिता को सौंप दिया है।