Homeराजनीति11 फरवरी को जैसे-जैसे चुनाव नतीजे सामने आएँगे, वैसे-वैसे शाहीन बाग साफ़ होता जाएगा:...

11 फरवरी को जैसे-जैसे चुनाव नतीजे सामने आएँगे, वैसे-वैसे शाहीन बाग साफ़ होता जाएगा: अनुराग ठाकुर

"दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्वयं शाहीन बाग धरने को अपना समर्थने दे चुके हैं। मैं आपको बता देना चाहता हूँ, 11 फरवरी को जैसे-जैसे चुनाव के नतीजे सामने आते जाएँगे, वैसे-वैसे ही शाहीन बाग साफ़ होता जाएगा।"

दिल्ली राजनीति का केंद्र बन चुके शाहीन बाग धरने को लेकर बैन हटाने के बाद बीजेपी नेता और वित्त राज्य मंत्री अनुराठ ठाकुर ने एक बड़ा बयान दिया है। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि जैसे-जैसे दिल्ली चुनावों के नतीजे आएँगे ऐसे ही शाहीन बाग का धरना उठना शुरू हो जाएगा।

मंगलवार को वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में आयोजित एक जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली में चल रहे शाहीन बाग धरने को विपक्षी दलों का पूरा साथ मिल रहा है। ठाकुर ने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया स्वयं शाहीन बाग धरने को अपना समर्थने दे चुके हैं। मैं आपको बता देना चाहता हूँ, 11 फरवरी को जैसे-जैसे चुनाव के नतीजे सामने आते जाएँगे, वैसे-वैसे ही शाहीन बाग साफ़ होता जाएगा।”

इसके अलावा दिल्ली चुनाव और शाहीन बाग़ पर बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर का कहना है कि जनता जैसे-जैसे कमल का बटन दबाएगी वैसे ही 11 तारीख को नतीजे आते-आते शाहीन बाग भी साफ हो जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बीजेपी नेता दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान दिए एक विवादित बयान को लेकर चर्चा में आए थे। तब अनुराग ने मंच से कहा था, देश के गद्दारों को, इसके जवाब में सामने बैठी जनता ने बोला था, गोली मारो… को। इसके बाद चुनाव आयोग ने इसे गंभीरता से लेते हुए अनुराग को स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर दिया। वहीं केजरीवाल को आतंकवादी कहने वाले प्रवेश वर्मा को भी चुनाव आयोग स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर कर चुका है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘काफ़िर’ अब समंदर पार नहीं है.. कैसे 11वीं सदी का क्रूसेड बना नए पेंटागन की विचारधारा? डोनाल्ड ट्रंप और अमरीकी कल्चर वॉर

1095 में पोप अर्बन द्वितीय ने यरूशलम के लिए जिस धर्मयुद्ध का ऐलान किया था, आज डोनाल्ड ट्रंप के नए अमेरिका के पीछे वही विचार काम कर रहा है। ट्रंप के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और उनकी किताब 'The War on Warriors' से समझिए कि कैसे 1000 साल पुराना 'Deus Vult' का सिद्धांत आज अमरीकी राजनीति और कल्चर वॉर को चला रहा है।

‘मेविस्तान’ बनाने का सपना, अलवर-भरतपुर में हिंसा और फिर गाँधी-नेहरू का हस्तक्षेप: जानिए मेवात के उस इतिहास की पूरी कहानी, जिसने बदल दिया इलाके...

मेविस्तान की माँग, 1933 का गोविंदगढ़ संघर्ष, 1947 का अलवर-भरतपुर घटनाक्रम और गाँधी-नेहरू के हस्तक्षेप से जुड़ी मेवात की पूरी कहानी जानिए।
- विज्ञापन -