Homeविविध विषयअन्यवंदे भारत एक्सप्रेस अपने पहले कमर्शियल रन के लिए हुई रवाना

वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पहले कमर्शियल रन के लिए हुई रवाना

इसमें अलग से इंजन जैसा कॉन्सेप्ट नहीं है बल्कि हर एक बोगी अपने-आप में एक इंजन है और पूरी ट्रेन एक यूनिट के समान चलती है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के रूप में भारत ने विकास की गति में एक नई उपलब्धि को हासिल किया है। शुक्रवार (फरवरी 15, 2019) को पीएम मोदी ने इसे हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की थी। इसके पहले कमर्शियल रन की शुरुआत आज से यानी 17 फरवरी से होनी थी, जोकि शुरू हो चुकी है।

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में ट्वीट करके जानकारी दी है कि वंदे भारत एक्सप्रेस अपने पहले कमर्शियल रन के लिए दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हो चुकी है।

पीयूष गोयल ने ट्वीट में बताया कि इस ट्रेन की आने वाली दो हफ्तों की टिकटें पहले ही बिक चुकी हैं।

रेलमंत्री ने इस ट्रेन पर बातचीत में बताया कि अगले साल तक इस ट्रेन के लिए 30 नए ट्रैक बनेंगे।

इस ट्रेन के बारे में आपको बता दें कि यह भारत की पहली इंजनलेस ट्रेन (मतलब अलग से इंजन जैसा कॉन्सेप्ट नहीं है बल्कि हर एक बोगी अपने-आप में एक इंजन है और पूरी ट्रेन एक यूनिट के समान चलती है) है। मेक इन इंडिया की उम्मीदों पर सफलता पूर्वक खरी उतरती हुई इस ट्रेन को पायलट द्वारा संचालित किया जा रहा है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

‘निराधार और तुच्छ मामला’: संजय कपूर से जुड़े केस में मशहूर इन्फ्लुएंसर ‘The Skin Doctor’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट ने 5 घंटे...

बताया जा रहा है कि डॉ. नीलम सिंह को अपने 'द स्किन डॉक्टर' अकाउंट पर उद्योगपति संजय कपूर के निधन से संबंधित पोस्ट करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है।

केरल में मुख्यमंत्री चुनने से डर रही है कॉन्ग्रेस: जानें- मुस्लिम-ईसाई वोट बैंक, हिंदू समीकरण और बीजेपी के बढ़ते असर ने कैसे बढ़ाया दबाव

केरल में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कॉन्ग्रेस असमंजस में है। CM चयन में हिंदू, मुस्लिम और ईसाई समीकरण पार्टी के लिए कैसे चुनौती बन गए हैं?
- विज्ञापन -