Homeदेश-समाजमुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ता और लोकदल समर्थक किसान भिड़े: तीन घायल, तेरहवीं में शामिल...

मुजफ्फरनगर में भाजपा कार्यकर्ता और लोकदल समर्थक किसान भिड़े: तीन घायल, तेरहवीं में शामिल होने गए थे मंत्री संजीव बालियान

“आज जब सोरम में स्वर्गीय श्री राजबीर सिंह जी की शोकसभा एवं रस्म पगड़ी में शामिल हुआ, इस दौरान लोकदल के 5-6 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी तथा गाली गलौज की। जिस पर स्थानीय निवासियों ने उन्हें ऐसा करने को मना किया तथा वहाँ से भगा दिया। लोकदल पार्टी जिस तरह से किसानों की आड़ में....”

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेताओं और किसानों के बीच चर्चा के दौरान जयंत चौधरी की पार्टी लोकदल के कार्यकर्ताओं के नारेबाजी के कारण विवाद हुआ। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार हुआ। इसके बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल भी तैनात किया गया। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान सोमवार (22 फरवरी 2021) को मुजफ्फरनगर जनपद के सोरम गाँव में तेरहवीं में शामिल होने के लिए पहुँचे थे। राज्य मंत्री सोरम की ऐतिहासिक चौपाल पर किसानों को समझाने भी वाले थे। इस दौरान लोकदल के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया, विरोध के बाद मंत्री जी समर्थकों और लोकदल के उपद्रवियों के बीच टकराव की स्थिति बनी। थोड़ी ही देर में वहाँ मारपीट होने लगी जिसमें कुल 3 लोग घायल हो गए।

इसके बाद ही शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोरम गाँव में पंचायत शुरू हो गई। इसके अलावा लोकदल के किसानों का कहना है कि भाजपा नेताओं पर एफ़आईआर दर्ज की जाए। घटना को लेकर डॉ. संजीव बालियान का कहना है कि वह तेरहवीं में गए थे। वह अंदर बैठे थे तभी बाहर से चार पाँच युवक आए और सभी ने नारेबाज़ी की, उन सभी युवकों को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया था। हम सिर्फ चर्चा करना चाहते थे, हंगामा करने वाले राष्ट्रीय लोकदल के समर्थक बताए गए हैं।    

केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने इस पर ट्वीट करते हुए लिखा, “आज जब सोरम में स्वर्गीय श्री राजबीर सिंह जी की शोकसभा एवं रस्म पगड़ी में शामिल हुआ, इस दौरान लोकदल के 5-6 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बदतमीजी तथा गाली गलौज की। जिस पर स्थानीय निवासियों ने उन्हें ऐसा करने को मना किया तथा वहाँ से भगा दिया। लोकदल पार्टी जिस तरह से किसानों की आड़ में आपसी भाईचारा खराब करने का प्रयास किया वह निंदनीय है।”

इस घटना पर राष्ट्रीय लोकदल के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था, “मुजफ्फरनगर के सोरम गाँव में भाजपा नेताओं और किसानों के बीच हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो चुके हैं। किसान के पक्ष में बात नहीं तो कम से कम व्यवहार तो अच्छा रखो। किसान की इज्जत तो करो। इन क़ानूनों के फ़ायदे बताने जा रहे सरकार के नुमाइंदों की गुंडागर्दी बर्दाश्त करेंगे गाँव वाले?” 

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

विवादों में ‘कॉकरोचों’ का 6 जून का प्रदर्शन, दिपके ने माना- ‘नहीं ली प्रोटेस्ट की परमिशन’: समझें- SC का फैसला, 7 दिन वाला नियम...

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बहाने समझिए जंतर-मंतर पर धरना देने की पूरी प्रक्रिया, दिल्ली पुलिस के नियम और सुप्रीम कोर्ट का रुख।

‘पहले मंदिर में नमाज पढ़ेंगे, फिर कहेंगे मस्जिद थी’: बुलंदशहर से भोजशाला तक, हिंदू पवित्र स्थलों पर दावों का कट्टरपंथियों का पैटर्न और लिबरल...

हिंदुओं के पवित्र स्थानों पर नमाज अदा करना भूल नहीं, सोची-समझी साजिश है। यदि कट्टरपंथियों का मन इतना ही साफ होता तो मंदिरों पर कब्जा नहीं करते।
- विज्ञापन -