Homeदेश-समाजबुर्क़े में छिपकर अंजुम ने आमिर पर फेंका तेजाब, दोनों प्रेमी-प्रेमिका

बुर्क़े में छिपकर अंजुम ने आमिर पर फेंका तेजाब, दोनों प्रेमी-प्रेमिका

पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि युवती ने तेजाब कहाँ से हासिल किया। इसके अलावा अंजुम के ख़िलाफ़ जानबूझकर किसी को गंभीर रूप से घायल करने की आईपीसी धारा 326(ए) के तहत मामला दर्ज हुआ है।

महाराष्ट्र के अहमदनगर में बुर्का पहने एक लड़की ने अपने आशिक के ऊपर तेजाब फेंक दिया। वारदात के बाद लड़की जगह से भागने में कामयाब रही, लेकिन बाद में स्थानीय पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस हमले में लड़के का चेहरा 15 प्रतिशत झुलस गया है। लड़के का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

जी न्यूज़ की खबर के मुताबिक अंजुम शेख (लड़की) और आमिर शेख (लड़के) के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे, लेकिन कुछ समय बाद आमिर ने अंजुम से मुँह फेर लिया। जानकारी के मुताबिक जब आमिर दूसरी लड़कियों से ज्यादा बात करने लगा, तो अंजुम इस बात से नाराज़ हो गई। आमिर के इस रवैये से दुखी अंजुम अपना बदला लेने के लिए दिसंबर 2018 से प्लानिंग करने में जुटी हुई थी। बदला लेने के लिए लड़की ने अपने प्लान को क्राइम सीरियल देखकर तैयार किया।

योजना पूरी होने के बाद सोमवार (मई 6, 2019) अंजुम ने आमिर को शहर के तोरणा होटल में बुलाया। यहाँ इंतजार में खड़े आमिर पर अंजुम ने अचानक तेजाब से हमला किया और भागने में कामयाब हो गई। इस दौरान उसने बुर्का पहना हुआ था ताकि कोई उसे पहचान न पाए।

इस घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई और 3 दिन की जद्दोजहद के बाद अंजुम को गिरफ्तार करने में सफ़ल रही। मीडिया खबरों के अनुसार पुलिस इस बात की तफ्तीश में जुट गई है कि युवती ने तेजाब कहाँ से हासिल किया। इसके अलावा अंजुम के ख़िलाफ़ जानबूझकर किसी को गंभीर रूप से घायल करने की आईपीसी धारा 326(ए) के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस धारा के तहत दोषी पाए जाने पर किसी को भी 10 साल की उम्रकैद की सजा हो सकती है।

Join OpIndia's official WhatsApp channel

  सहयोग करें  

'द वायर' जैसे राष्ट्रवादी विचारधारा के विरोधी वेबसाइट्स को कभी पैसों की कमी नहीं होती। देश-विदेश से क्रांति के नाम पर ख़ूब फ़ंडिग मिलती है इन्हें। इनसे लड़ने के लिए हमारे हाथ मज़बूत करें। जितना बन सके, सहयोग करें

ऑपइंडिया स्टाफ़
ऑपइंडिया स्टाफ़http://www.opindia.in
कार्यालय संवाददाता, ऑपइंडिया

संबंधित ख़बरें

ख़ास ख़बरें

चंदन गुप्ता याद हैं? जिन्हें ‘भारत माता की जय’ बोलने पर मुस्लिमों की भीड़ ने उतारा मौत के घाट: समझें वंदे मातरम बिल की...

चंदन गुप्ता हत्याकांड को समझने के लिए जरूरी माना जाता है कि वंदे मातरम् बिल में संशोधन की जरूरत क्यों महसूस की जा रही है।

जौहर यूनिवर्सिटी विवाद के बीच अल्पसंख्यक संस्थानों में आरक्षण पर बहस, AMU-JMI में भी कोटा सिस्टम लागू नहीं: समझें इस ‘दोहरी व्यवस्था’ पर क्यों...

बहस इस बात की है कि मुस्लिम जातियाँ अन्य संस्थानों में OBC आरक्षण का लाभ लेती हैं, लेकिन अपने संस्थानों में हिंदुओं को मौका क्यों नहीं देती?
- विज्ञापन -